[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology बिना इंटरनेट के चुटकियों में ऐसे पता करें अपना PF बैलेंस, जानें सबसे आसान तरीका

बिना इंटरनेट के चुटकियों में ऐसे पता करें अपना PF बैलेंस, जानें सबसे आसान तरीका

0
बिना इंटरनेट के चुटकियों में ऐसे पता करें अपना PF बैलेंस, जानें सबसे आसान तरीका
EPFO check PF balance without Internet

EPFO: भारत में करोड़ों वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) एक सुरक्षित और भरोसेमंद रिटायरमेंट सेविंग स्कीम मानी जाती है. इस योजना के तहत कर्मचारी अपनी मूल सैलरी और महंगाई भत्ते (DA) का 12 प्रतिशत हिस्सा हर महीने योगदान के रूप में जमा करता है. इसके बराबर की राशि नियोक्ता (एम्प्लॉयर) भी योगदान स्वरूप देता है. EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) इस संचित धन पर हर वर्ष तय ब्याज दर के अनुसार ब्याज देता है, जिससे रिटायरमेंट तक एक मोटी राशि तैयार हो जाती है. आज हम आपको इस आर्टिकल में यह बताने जा रहे हैं कि आप अपना  EPFO बैलेंस कैसे चेक कर सकते हैं.  आइए जानते हैं.

इन तरीकों से करें EPFO बैलेंस चेक

EPF खाते में जमा रकम की जानकारी पाना अब बेहद आसान हो गया है. खासकर जब आपको किसी इमरजेंसी में जानना हो. इसके लिए न तो आपको किसी वेबसाइट पर लॉगिन करने की जरूरत है और न ही EPFO के ऑफिस जाने की. केवल एक मिस्ड कॉल या SMS भेजकर आप मुफ्त में अपने EPF बैलेंस की जानकारी मिनटों में हासिल कर सकते हैं.

मिस्ड कॉल से कैसे चेक करें PF बैलेंस

अगर आप आसानी से अपना PF बैलेंस जानना चाहते हैं तो मिस्ड कॉल एक आसान तरीका है. इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल देनी होगी. ध्यान रखें कि आपका मोबाइल नंबर EPFO के रिकॉर्ड में रजिस्टर्ड हो और आपका UAN एक्टिव हो. मिस्ड कॉल देने के तुरंत बाद कॉल अपने आप कट जाएगी और कुछ ही पलों में आपके मोबाइल पर SMS के जरिए आपके PF बैलेंस की जानकारी भेज दी जाएगी.

SMS से कैसे चेक करें PF बैलेंस

EPFO के सदस्य अपने PF बैलेंस की जानकारी SMS के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपने EPFO में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक खास फॉर्मेट में SMS भेजना होता है. आपको अपने फोन से “EPFOHO UAN HIN” टाइप करके भेजना होगा, जहां “UAN” आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर है और “HIN” उस भाषा का कोड है जिसमें आप जानकारी चाहते हैं (यहां हिंदी के लिए). 

PF बैलेंस जानने के लिए आपको 7738299899 नंबर पर SMS भेजना होगा. कुछ ही देर बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर PF खाते की बैलेंस जानकारी SMS के जरिए मिल जाएगी. यह सुविधा हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, बंगाली सहित 10 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है. यदि आपका मोबाइल नंबर PF सिस्टम में रजिस्टर्ड नहीं है या UAN एक्टिव नहीं है तो इसके लिए अपनी कंपनी या HR विभाग से संपर्क करना होगा.

PM Kisan Yojana: आ गया किसान योजना की 20वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, इस दिन तक खाते में आएंगे ₹2 हजार रुपये

Apna Ghar: नेशनल हाईवे पर मिलेगा फ्री AC रूम, बस करना होगा यह छोटा काम, जान लें बुकिंग प्रोसेस

UPI इस दिन होगा ठप! जेब में रख लें पैसे, वरना होटल में धोने पड़ सकते हैं बर्तन

Previous article Success Story: बैकबेंचर बिहारी का गजब रिकॉर्ड, दो बार UPSC पास, अनुराग को मिली IAS टॉपर दुल्हनिया
Next article नाइजर में फंसे प्रवासी मजदूर लौटे नहीं, अब दुबई में फंसे झारखंड के 15 मजदूर लगा रहे वतन वापसी की गुहार, परिजनों का छलका दर्द
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel