[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Grok चैटबॉट को बेहतर बनाने के लिए Elon Musk ने निकाली xAI के लिए इंजीनियरों की भर्ती

Grok चैटबॉट को बेहतर बनाने के लिए Elon Musk ने निकाली xAI के लिए इंजीनियरों की भर्ती

0
Grok चैटबॉट को बेहतर बनाने के लिए Elon Musk ने निकाली xAI के लिए इंजीनियरों की भर्ती
एलन मस्क एक्सएआई

एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI ने एंड्रॉयड इंजीनियरों के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान शुरू कर दिया है. यह कदम कंपनी के चैटबॉट Grok को और बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया है. लंदन, न्यूयॉर्क, पालो ऑल्टो और सैन फ्रांसिस्को में पोस्ट ओपन हैं, साथ ही रिमोट वर्क का विकल्प भी दिया जा रहा है.

वर्ल्ड-क्लास इंजीनियरों की तलाश

मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर घोषणा करते हुए कहा कि xAI को ऐसे एंड्रॉयड इंजीनियर चाहिए, जो तेजी से काम करने वाली टीम का हिस्सा बन सकें. कंपनी का लक्ष्य है दुनिया का सबसे मूल्यवान AI एप्लिकेशन तैयार करना और इसके लिए तकनीकी रूप से बेहतरीन दिमागों को जोड़ा जा रहा है.

उम्मीदवारों के लिए योग्यता

इस पद के लिए उम्मीदवार को Kotlin, Jetpack Compose और Reactive Programming में दक्ष होना चाहिए. साथ ही बड़े प्रोडक्शन ऐप्स की आर्किटेक्चरिंग का अनुभव, मजबूत प्रोडक्ट सेंस और सहज यूजर इंटरफेस बनाने की क्षमता अनिवार्य है. जिन्होंने पहले उत्कृष्ट ऐप्स या फीचर्स लॉन्च किये हैं, उन्हें अतिरिक्त बढ़त मिलेगी.

आवेदन और इंटरव्यू प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार सीधे xAI के जॉब पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं या टीम सदस्य अटिला (@attilablenesi) को X पर मैसेज कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को पहले 15 मिनट का फोन इंटरव्यू और कोडिंग टेस्ट देना होगा. इसके बाद दो तकनीकी इंटरव्यू और टीम से मुलाकात का फेज होगा.

शानदार सुविधाएं और पैकेज

कंपनी न केवल प्रतिस्पर्धी वेतन दे रही है बल्कि इक्विटी, मेडिकल, विजन और डेंटल कवरेज भी शामिल है. इसके अलावा शॉर्ट और लॉन्ग टर्म डिसएबिलिटी इंश्योरेंस, लाइफ इंश्योरेंस और कई तरह के डिस्काउंट्स भी दिये जाएंगे. यही वजह है कि यह अवसर टेक प्रोफेशनल्स के लिए बेहद आकर्षक बन गया है.

यह भी पढ़ें: Grok Imagine ने दिखाया हरा-भरा मंगल, Elon Musk का दावा- एक दिन यह संभव होगा

यह भी पढ़ें: Viral Video: चीन के कॉन्सर्ट में म्यूजिक की ताल पर थिरकते दिखे रोबोट्स, धमाकेदार डांस देख एलन मस्क तक हो गए दीवाने

Previous article Raveena Tandon: शूटिंग के बीच अपने हाथों से रवीना टंडन ने इस एक्टर की साफ की थी उल्टी, वायरल हुआ पुराना वीडियो
Next article Travel Tips In Fog: कोहरे में सफर बन सकता है खतरनाक, निकलने से पहले जरूर जान लें ये टिप्स
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel