[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Tesla Car Price in India: अब भारत की सड़कों पर दौड़ेंगी टेस्ला की कार, यहां खुला पहला शोरूम, जानिए कितनी होगी कीमत

Tesla Car Price in India: अब भारत की सड़कों पर दौड़ेंगी टेस्ला की कार, यहां खुला पहला शोरूम, जानिए कितनी होगी कीमत

0
Tesla Car Price in India: अब भारत की सड़कों पर दौड़ेंगी टेस्ला की कार, यहां खुला पहला शोरूम, जानिए कितनी होगी कीमत
Tesla

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट और खासकर इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स सेगमेंट के लिए आज बहुत ही बड़ा दिन है. क्योंकि, दुनिया की सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla (टेस्ला) ने भारत में एंट्री ले ली है. जी हां, दुनिया के सबसे रईस शख्स एलन मस्क की टेस्ला अब भारत आ गई है. मुंबई में कंपनी का पहला शोरूम खुल गया है. मुंबई में BKC यानी बॉम्‍बे-कुर्ला कॉम्‍प्‍लेक्‍स में यह शोरूम खुला है. इसके अलावा दिल्ली और बैंगलोर जैसे बड़े शहरों में भी कंपनी शोरूम खोलेगी. ऐसे में कई लोग यही जानना चाहेंगे की भारत में टेस्‍ला की कार की कीमत आखिर क्‍या होने वाली है. चलिए जानते हैं फिर टेस्‍ला की कार की कीमत.

कौन-सी कारों को Tesla ने भारत में किया लॉन्च?

एलन मस्क की कंपनी ने फिलहाल भारत में अपना Tesla Model Y लॉन्च किया है. कंपनी की यह कार सबसे ज्यादा पॉपुलर और ज्यादा बिकने वाली कार है. जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये रखी गई है. इम्पोर्ट होने के कारण इस पर इम्पोर्ट ड्यूटी लगाया गया है. जिससे यह भारत में अमेरिका के मुकाबले थोड़ी महंगी है. वहीं, इस कार की बुकिंग भी मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम के लिए शुरू कर दी गई है. सितंबर तक कार की डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी.

भारत में टेस्ला का क्या है प्लान?

Tesla का पहला मकसद भारत में अपनी मजबूती बनाना है. अगर भारतीय मार्केट में Tesla की कारों की डिमांड अच्छी रही तो कंपनी भविष्य में भारत में टेस्ला फैक्ट्री या असेम्बली यूनिट खोलने की सोच सकता है. अगर भारत में कंपनी अपनी फैक्ट्री या असेम्बली यूनिट खोलती है तो इससे न सिर्फ भारत में कारें सस्त बिकेगी बल्कि भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सेक्टर भी तेजी से आगे बढ़ेगा.

Previous article Bihar Politics: बिहार को “क्राइम कैपिटल” कहे जाने पर भड़के नित्यानंद, बोले- अब वो समय चला गया
Next article Storm Alert : सितंबर में तूफान मचाएगा तांडव, जा सकती है सैकड़ों जान
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel