[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology e-Shram पोर्टल क्या है? जानें Swiggy, Zomato समेत लाखों वर्कर्स को इससे क्या फायदा होगा

e-Shram पोर्टल क्या है? जानें Swiggy, Zomato समेत लाखों वर्कर्स को इससे क्या फायदा होगा

0
e-Shram पोर्टल क्या है? जानें Swiggy, Zomato समेत लाखों वर्कर्स को इससे क्या फायदा होगा
e-Shram पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराता एक डिलीवरी पार्टनर (Photo: AI Generated)

अगर आप Zomato, Swiggy, Blinkit, Uber या Ola जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए काम करते हैं, तो आपके लिए यह खबर जरूरी है. सरकार ने सभी डिजिटल एग्रीगेटर कंपनियों को अपने गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन e-Shram पोर्टल पर पूरा करने का आदेश दिया है. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के मुताबिक Zomato, Blinkit, Swiggy, Uber, Ola, Rapido, Amazon, Zepto, Urban Company और Porter जैसी बड़ी कंपनियां पहले ही इस सिस्टम से जुड़ चुकी हैं. वहीं बाकी कंपनियों को 21 जून तक इस प्रोसेस को पूरा करने के लिए कहा गया है. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

क्या है e-Shram?

यह सरकार द्वारा बनाया गया एक राष्ट्रीय डेटाबेस है. इस पोर्टल का मकसद काम करने वाले लोगों की जानकारी एक जगह जुटाना है, ताकि सरकार जरूरत पड़ने पर उन्हें अपनी योजनाओं और सुविधाओं का फायदा आसानी से दे सके. रजिस्ट्रेशन करने पर कामगारों को एक यूनिक आईडी नंबर मिलता है, जिससे सरकार जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं और सुविधाओं को ज्यादा आसानी और बढ़िया तरीके से पहुंचा सकती है.

सरकार का क्या है कहना? 

लेबर मिनिस्ट्री ने बताया है कि अब तक 15 एग्रीगेटर कंपनियां e-Shram पोर्टल से जुड़ चुकी हैं. वहीं बाकी सभी प्लेटफॉर्म्स को 21 जून तक यह प्रोसेस पूरा करने का आदेश दिया गया है. मंत्रालय ने कंपनियों से यह भी कहा है कि वे अपने सिस्टम को API के जरिए e-Shram पोर्टल से जोड़ें, ताकि कामगारों की जानकारी आसान और व्यवस्थित तरीके से शेयर की जा सके.

मिनिस्ट्री का कहना है कि यह कदम गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स तक सरकारी योजनाओं का फायदा पहुंचाने के लिए उठाया जा रहा है. इस कानून के तहत डिलीवरी बॉय, कैब ड्राइवर और ऐसे दूसरे कामगारों को भी सरकारी रिकॉर्ड में शामिल किया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें सामाजिक सुरक्षा और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके. मंत्रालय ने यह भी कहा है कि जो कंपनियां तय नियमों का पालन नहीं करेंगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.

e-Shram में अपना पेशा ऑनलाइन कैसे अपडेट करें?

अगर आपको अपनी e-Shram प्रोफाइल में पेशे (Occupation) से जुड़ी डिटेल्स अपडेट करनी है, तो सबसे पहले e-Shram पोर्टल पर जाएं. वहां ‘Update Your Occupation’ ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP से वेरीफाई करें. फिर अपने काम से जुड़ी नई जानकारी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपडेट करें. सभी डिटेल्स चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें. आपकी प्रोफाइल अपडेट हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: PM Kisan की अगली किस्त आने से पहले मोबाइल से मिनटों में कर लें यह काम, वरना अटक सकता है पैसा

Previous article भागलपुर-बड़हरवा रेलट्रैक पर बिछेगी तीसरी-चौथी लाइन, 4509 करोड़ के प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
Next article छात्रा की मौत के बाद रणक्षेत्र बना खैरा बाजार, पथराव व तोड़फोड़ के बाद हवाई फायरिंग
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel