[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology चिप वाला e-Passport की हुई शुरुआत, जानें कैसे करें अप्लाई, घर बैठे मिलेगी डिलीवरी

चिप वाला e-Passport की हुई शुरुआत, जानें कैसे करें अप्लाई, घर बैठे मिलेगी डिलीवरी

0
चिप वाला e-Passport की हुई शुरुआत, जानें कैसे करें अप्लाई, घर बैठे मिलेगी डिलीवरी
e-Passport

विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया को और आसान, तेज और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से एक नया प्रोग्राम ‘पासपोर्ट सेवा 2.0’ लॉन्च किया है. इस नई व्यवस्था के तहत अब पूरे देश में ई-पासपोर्ट जारी किए जाएंगे. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 13वें पासपोर्ट सेवा दिवस के अवसर पर इस पहल की घोषणा की.

उन्होंने कहा कि अब नागरिकों को देशभर में ई-पासपोर्ट की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया अधिक डिजिटल, सरल और त्वरित हो जाएगी. आज हम आपको बताएंगे क्या है e-Passport और कैसे आप घर बैठे इसे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

क्या है e-Passport? 

ई-पासपोर्ट दरअसल एक ऐसा पासपोर्ट होता है जिसमें कागजी दस्तावेज और डिजिटल तकनीक का मेल-जोल है. इसमें एक खास RFID चिप लगी होती है, जिसके साथ एक छोटा एंटीना भी जुड़ा होता है. यह चिप पासपोर्ट धारक की अहम जानकारियां जैसे नाम, जन्मतिथि, फोटो और बायोमेट्रिक डाटा (जैसे उंगलियों के निशान) को सुरक्षित रखती है.

यह भी पढ़ें: ट्रेन हो गई लेट या AC है खराब? IRCTC की वेबसाइट पर कर लें बस यह काम, पूरा पैसा होगा वापस

ऑनलाइन e-Passport के लिए कैसे अप्लाई करें?

  • सबसे पहले पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट passportindia.gov.in पर जाएं. यदि आपके पास पहले से खाता है तो लॉगिन करें, अन्यथा एक नया अकाउंट रजिस्टर करें.
  • लॉगिन के बाद ई-पासपोर्ट विकल्प को चुनें और मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें.
  • इसके बाद अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) का चयन करें.
  • फिर आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से करें.
  • इसके बाद बायोमेट्रिक और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए सुविधाजनक तिथि और समय का स्लॉट बुक करें.
  • तय समय पर आवश्यक सभी दस्तावेजों के साथ चयनित केंद्र पर पहुंचें.

यह भी पढ़ें: IRCTC Aadhaar Link Process: 1 जुलाई से बदल रहे तत्काल टिकट बुकिंग के नियम, जानिए आईआरसीटीसी ऐप से कैसे लिंक होगा आधार

Previous article व्हाइट हाउस से डोनाल्ड ट्रंप ने फिर पीटा ढिंढोरा, ‘भारत के साथ करेंगे बेहतरीन ट्रेड डील’
Next article US Air Strike: ईरान में 14,000 किलो बम गिरा तो क्या हुआ? अमेरिकी पायलट ने सुनाई दहला देने वाली कहानी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel