[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Down Down Down! भारत समेत कई देशों में यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम के ऐप पर नेटवर्क ठप

Down Down Down! भारत समेत कई देशों में यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम के ऐप पर नेटवर्क ठप

0
Down Down Down! भारत समेत कई देशों में यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम के ऐप पर नेटवर्क ठप

Down Down Down! जीमेल, यूट्यूब, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों के तमाम उपयोगकर्ताओं को मंगलवार को भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में अपने खातों के संचालन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

गूगल और मेटा के अधीन संचालित विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर उपयोगकर्ताओं के खाते अचानक ही निष्क्रिय नजर आने लगे. उन्हें इन खातों को खोलने पर अचानक ऐप बंद होने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा था. Facebook Instagram Down: फेसबुक और इंस्टाग्राम दुनियाभर में डाउन, घंटेभर बाद बहाल हुई सर्विस

ऐसी स्थिति में सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने अपनी समस्याओं के बारे में सूचना देने के लिए एक्स, व्हाट्सऐप और अन्य ऑनलाइन मंचों का सहारा लिया.

सोशल मीडिया नेटवर्क पर होने वाली गड़बड़ियों पर नजर रखने वाले मंच डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, गूगल और मेटा के विभिन्न ऐप में नेटवर्क खराब होने की समस्या भारतीय समयानुसार रात नौ बजे के आसपास दर्ज की गई थी. App Clip : बिना ऐप के देख सकेंगे Reels, Instagram पर आ रहा यह जबरा फीचर

रोबोज डॉटइन टेक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मिलिंद राज ने पीटीआई-भाषा से कहा, मैंने खुद कई बार कोशिश की लेकिन मैं अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक खातों में लॉग-इन नहीं कर पाया. मुझे संदेह है कि यह एक वैश्विक साइबर हमला है.

उपयोगकर्ताओं की शिकायत है कि उन्हें फेसबुक, इंस्टाग्राम, जीमेल, यूट्यूब के खातों से लॉग-आउट कर दिया गया है और वे इनमें से किसी भी मंच का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. Facebook, Instagram डेटा लेने में सबसे आगे, आपकी काफी पर्सनल इंफॉर्मेशन इनके पास

इस संबंध में फेसबुक और इंस्टाग्राम का संचालन करने वाली कंपनी मेटा के संचार निदेशक एंडी स्टोन ने कहा, हम जानते हैं कि लोगों को हमारी सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी हो रही है. हम अभी इस पर काम कर रहे हैं. वहीं जीमेल और यूट्यूब का संचालन करने वाली कंपनी गूगल की तरफ से तत्काल कोई जवाब नहीं मिला है.

Previous article Anurag Thakur: ‘कांग्रेस का एक ही लक्ष्य, भारत को बांटना’, ए राजा के विवादित बयान पर अनुराग ठाकुर ने किया बड़ा हमला
Next article Laapataa Ladies OTT Release: किरण राव की लापता लेडीज इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, अभी जान लें डिटेल्स
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel