[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology फोन देने लगे ये 5 संकेत तो समझिए उसका The End करीब है, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

फोन देने लगे ये 5 संकेत तो समझिए उसका The End करीब है, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

0
फोन देने लगे ये 5 संकेत तो समझिए उसका The End करीब है, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
Phone Replacement Sign: फोन से मिलने लगे ये संकेत तो उसे बदल लेना सही फैसला है

Phone Replacement Sign: अगर हम आपसे पूछे कि एक स्मार्टफोन की लाइफ कितनी होती है तो शायद आप बोले 6-8 साल. लेकिन ऐसा नहीं है, अमूमन अब मार्किट में आने वाले स्मार्टफोन की लाइफ ज्यादा से ज्यादा 3-4 साल की होती है. 4 साल हो जाने के बाद फोन की लाइफ का एक बड़ा हिस्सा खत्म हो जाता है. जब आप इतने लंबे समय तक फोन यूज करते हैं तो उसमें कुछ-न-कुछ दिक्कतें आने लगती हैं. लगातार इस्तेमाल से फोन की स्क्रीन और कुछ अंदर के पार्ट्स पर असर पड़ता है और फोन धीरे-धीरे खराब होने लगता है.

अच्छी बात यह है कि फोन खराब होने से पहले कुछ संकेत (Phone Replacement Sign) दिखाई देने लगते हैं. अगर इन संकेतों को समय रहते नोट कराकर मरम्मत करवा ली जाए, तो बड़े नुकसान से बचा जा सकता है. लेकिन इन्हें नजरअंदाज करने पर नुकसान काफी ज्यादा हो सकता है. आइए आज आपको बताते हैं उन संकेतों के बारे में.

स्क्रीन अटकना

लंबे समय से फोन यूज करने पर स्क्रीन सही से काम न करना नार्मल है. कई बार स्क्रीन अचानक फ्रीज यानी अटक जाती है और टच करने पर भी कोई रिस्पॉन्स नहीं देती. अगर आपका फोन भी बार-बार ऐसा कर रहा है, तो यह बदलने का संकेत (Phone Replacement Sign) हो सकता है. लेकिन अगर आप फोन बदलना नहीं चाहते, तो इसे रिपेयर भी करवा सकते हैं.

फोन जरूरत से ज्यादा गर्म होना 

अगर आपका फोन बिना वजह गर्म होने लगे, तो समझिए उसमें खराबी आ चुकी है. यह सिर्फ बैटरी की खराबी की वजह से नहीं, बल्कि सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण भी हो सकता है. फोन अगर ओवरहीट होने होने लगे तो ये ब्लास्ट का कारण भी बन सकता है. इसलिए अगर फोन बार-बार ओवरहीट हो रहा है, तो उसे बदल लेना सही फैसला होगा.

बैटरी जल्दी खत्म हो जाना 

नए फोन की बैटरी आराम से पूरे दिन चल जाती है. लेकिन वही फोन पुराना जो जाए तो कुछ ही घंटों में उसकी बैटरी खत्म हो जाती है. इसका साफ मतलब होता है कि बैटरी की लाइफ अब डेड हो चुकी है. अगर फोन में यह समस्या आने लगी है तो बेहतर है फोन बदल लें.

फोन के स्क्रीन पर लाइन्स आना 

अगर आपके फोन की स्क्रीन पर लाइन्स, झिलमिलाहट या दाग दिखाई देने लग जाएं तो इसका मतलब है कि स्क्रीन या ग्राफिक्स प्रोसेसर में कोई खराबी आ गई है. ऐसे में समझ जाइए कि फोन बदलने का समय आ गया है.

चार्जिंग और नेटवर्क में दिक्कत आना 

अगर आपके फोन की चार्जिंग केबल बार-बार बदलनी पड़ रही है या नेटवर्क अचानक गायब हो जाता है, तो ये मदरबोर्ड या पोर्ट की समस्या भी हो सकती है. मतलब, अगर आपके डिवाइस में ऐसे लक्षण दिखें तो (Phone Replacement Sign) इसे नजरअंदाज न करें. सबसे बढ़िया होगा कि जल्द से जल्द फोन को सर्विस सेंटर ले जाएं और अपना जरूरी डेटा बैकअप कर लें.

यह भी पढ़ें: नया स्मार्टफोन खरीदने का सही समय क्या है? अगर आपको भी लगता है सेल में, तो जान लें ये बातें

यह भी पढ़ें: Amazon और Flipkart की सेल में स्मार्ट शॉपिंग कैसे करें – 5 जरूरी टिप्स

Previous article Weather Update Today: करवा चौथ पर दिल्ली से पटना तक कैसा रहेगा मौसम? कब और कहां दिखेगा चांद, देखें लिस्ट
Next article Mehndi Tips: करवा चौथ पर मेहंदी का रंग फीका? अपनाएं ये आसान घरेलू टिप्स और पाएं गहरा, खूबसूरत रंग
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel