[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WiFi राउटर को फ्रिज पर रखने से क्या तेज हो जाती है स्पीड? कइयों को नहीं पता होती ये छोटी-छोटी बातें

WiFi राउटर को फ्रिज पर रखने से क्या तेज हो जाती है स्पीड? कइयों को नहीं पता होती ये छोटी-छोटी बातें

0
WiFi राउटर को फ्रिज पर रखने से क्या तेज हो जाती है स्पीड? कइयों को नहीं पता होती ये छोटी-छोटी बातें
WiFi Router On Fridge

WiFi Router On Fridge: आज के समय में इंटरनेट हर किसी की जरूरत है. बिना इसके आप अपने मोबाइल और लैपटॉप पर कोई भी ऑनलाइन काम नहीं कर सकते हैं. यही कारण है कि हम अपने घरों में WiFi लगवाते हैं ताकि अनलिमिटेड इंटरनेट मिल सके. लेकिन अक्सर लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि राउटर को घर में कहां रखा जाए ताकि नेटवर्क और इंटरनेट स्पीड हमेशा तेज मिले.

अक्सर घर में जगह की कमी या आसानी के कारण लोग WiFi राउटर को फ्रिज के ऊपर रख देते हैं. मगर क्या वहां रखना सही है? ज्यादातर लोग नहीं जानते कि ऐसा करने से इंटरनेट की स्पीड पर असर पड़ सकता है. तो आइए आपको बताते हैं कि राउटर रखने की आखिर सही जगह कौन सी है और क्यों.

WiFi राउटर को फ्रिज पर रखने से क्या होगा?

अगर आप भी उनलोगों में से हैं जो अपने WiFi राउटर को फ्रिज के ऊपर रखते हैं तो आज ही उसकी जगह बदल दें. ऐसा इसलिए क्यूंकि सबसे पहले तो फ्रिज भी एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जिसमें लगातार मोटर और कंप्रेसर चलता रहता है. ये इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंटरफेरेंस पैदा कर सकते हैं, जिससे राउटर का सिग्नल कमजोर हो सकता है. दूसरा कारण यह है कि फ्रिज के ऊपर की सतह गर्म रहती है और लगातार आती गर्मी राउटर की परफॉर्मेंस और लाइफ दोनों पर असर डाल सकती है. 

बहुत से लोग बिना ये कारण जाने ही अपने WiFi राउटर को फ्रिज के ऊपर रख देते हैं, और बाद में कंप्लेन करते हैं कि इंटरनेट बार-बार कट रहा है या स्पीड स्लो हो जा रही है. असल में यह वही छोटी सी गलती है जो आपके नेटवर्क पर असर डालती है.

WiFi राउटर को रखने की सही जगह क्या है?

अब आपके मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि अगर राउटर को फ्रिज पर नहीं रखना चाहिए तो फिर कौन सही जगह सही है. दरअसल, अगर आपको तेज इंटरनेट और मजबूत कनेक्शन चाहिए तो राउटर को घर के बीचोंबीच और थोड़ी ऊंचाई पर लगाना चाहिए.

राउटर को छत या सीलिंग पर लगाने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपके पूरे घर में WiFi का सिग्नल बराबर और पूरी तरह पहुंचता है. ध्यान रहे कि राउटर को रखते समय उसके आसपास कोई बड़ी लोहे की चीज या इलेक्ट्रॉनिक सामान न हो, वरना नेटवर्क में रुकावट आ सकती है. साथ ही, राउटर को किसी बंद अलमारी या कोने में रखने से भी सिग्नल कमजोर हो जाते हैं.

छत पर राउटर लगाने का सबसे बड़ा फायदा ये भी है कि उसे लगातार हवा मिलती रहती है जिससे वो गर्म नहीं होता. अगर आपका घर बड़ा है, तो आप WiFi एक्सटेंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: WiFi को घर के किस कोने में रखने से मिलेगी चीते जैसी स्पीड? कइयों को नहीं पता यह राज की बात

यह भी पढ़ें: कहीं पड़ोसी भी चुपके से तो नहीं यूज कर रहे आपका WiFi? बदल दें ये सेटिंग्स, वरना कछुए की तरह रहेगी स्पीड

Previous article Power Grid recruitment 2025 : पावर ग्रिड कॉरपोरेशन में करें अप्रेंटिस, 1160 पदों पर है मौका
Next article मेले से लाखों की होती वसूली, लेकिन सुविधाएं नदारद
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel