[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology क्या ज्यादा एंटीना वाला WiFi राउटर फास्ट इंटरनेट देता है? घर में लगवाने से पहले जानें सच्चाई

क्या ज्यादा एंटीना वाला WiFi राउटर फास्ट इंटरनेट देता है? घर में लगवाने से पहले जानें सच्चाई

0
क्या ज्यादा एंटीना वाला WiFi राउटर फास्ट इंटरनेट देता है? घर में लगवाने से पहले जानें सच्चाई
WiFi राउटर (Photo: nextG antenna)

जब हम नया WiFi राउटर लेने जाते हैं, तो सबसे पहले हमारी नजर उसके एंटीना पर ही जाती है. हम ऐसा सोच लेते हैं कि जितने ज्यादा एंटीना होंगे, उतनी ही ज्यादा स्पीड मिलेगी. लेकिन असल कहानी थोड़ी अलग है. कई बार स्लो इंटरनेट की परेशानी में लोग तुरंत ज्यादा एंटीना वाला राउटर खरीद लेते हैं, ये मानकर कि इससे स्पीड बढ़ जाएगी. हकीकत ये है कि सिर्फ एंटीना बढ़ाने से इंटरनेट तेज हो जाएगा, ये जरूरी नहीं है. तो फिर असली फर्क कहां पड़ता है? आइए समझते हैं.

एंटीना का स्पीड से कोई लेना-देना नहीं

आजकल ऐसे राउटर भी आते हैं जिनमें 8 तक एंटीना होते हैं. लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि आपको ज्यादा इंटरनेट स्पीड मिलेगी. असल में इन एंटीना का काम Wi-Fi सिग्नल को भेजना-रिसीव करना और उसकी कवरेज को बेहतर बनाना होता है. यानी ये आपके घर के हर कोने तक मजबूत और स्टेबल कनेक्शन पहुंचाने में मदद करते हैं.

आपकी स्पीड पूरी तरह आपके इंटरनेट प्लान और सर्विस प्रोवाइडर पर डिपेंड करती है. मान लीजिए आपने 100 Mbps का प्लान लिया है, तो चाहे राउटर में 2 एंटीना हों या 8, स्पीड वही रहने वाली है.

कब काम आते हैं ज्यादा एंटीना वाले राउटर?

अगर आपके घर या ऑफिस में एक साथ कई लोग Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं, तो ज्यादा एंटीना वाला राउटर काफी काम का साबित होता है. इसकी खास बात MIMO (Multiple-Input Multiple-Output) टेक्नोलॉजी है, जो एक ही समय पर कई डिवाइस के साथ स्मूद कनेक्शन बनाए रखती है. यानी ज्यादा डिवाइस जुड़ने पर भी इंटरनेट इतना आसानी से स्लो नहीं होता. हालांकि, स्पीड आखिरकार आपके इंटरनेट प्लान पर ही डिपेंड करती है.

आपके WiFi राउटर को कितने एंटीना की जरूरत है?

अगर आप अपने घर के लिए WiFi राउटर लेने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले अपनी जरूरत समझ लें. अगर आपका घर छोटा है और कम डिवाइस इस्तेमाल होते हैं, तो सिंपल सा 2-3 एंटेना वाला राउटर भी आराम से काम कर जाएगा. लेकिन अगर घर बड़ा है या कई कमरे हैं, तो आप ज्यादा एंटीना वाले राउटर या मेश राउटर (Mesh Router) यूज कर सकते हैं.

क्या होते हैं मेश राउटर (Mesh Router)?

मेश राउटर में एंटेना बाहर से दिखते नहीं हैं, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि उनका सिग्नल कमजोर होता है. सच तो ये है कि हर वायरलेस राउटर में एंटेना होते हैं, चाहे वो बाहर दिखें या अंदर छिपे हों. मेश राउटर कई बार ट्रेडिशनल राउटर से भी बेहतर साबित होते हैं, क्योंकि ये अलग तरीके से सिग्नल फैलाते हैं. 

मेश राउटर काफी मददगार होते हैं. ये मेन राउटर और सैटेलाइट यूनिट्स के जरिए पूरे घर में सिग्नल फैलाते हैं और डेड जोन (जहां सिग्नल नहीं आता) को खत्म करने में मदद करते हैं. इससे हर जगह बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है.

यह भी पढ़ें: WiFi राउटर के पीछे छुपा USB पोर्ट है बड़े काम का, कर सकते हैं ये सारे काम

Previous article वैशाख कृष्ण पक्ष की एकादशी व्रत कब है? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का सही समय
Next article अक्षय तृतीया कब है? जानिए सही तिथि, पूजा टाइम-विधि और अबूझ मुहूर्त का महत्व
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel