[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology बिना इंटरनेट के भी चलेगा व्हॉट्सऐप, बड़े काम का है यह फीचर, जानें इस्तेमाल का पूरा तरीका

बिना इंटरनेट के भी चलेगा व्हॉट्सऐप, बड़े काम का है यह फीचर, जानें इस्तेमाल का पूरा तरीका

0
बिना इंटरनेट के भी चलेगा व्हॉट्सऐप, बड़े काम का है यह फीचर, जानें इस्तेमाल का पूरा तरीका
व्हॉट्सऐप जल्द ही चैनल एडमिन्स को क्विज बनाने की सुविधा देगा.

WhatsApp दुनियाभर में सबसे पसंदीदा इंस्टैंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म में से एक है. Meta का यह ऐप लोगों को आपस में जोड़ने और एक दूसरे को मैसेज भेजने का मौका देता है. WhatsApp इंस्टैंट मैसेज भेजने के अलावा कॉलिंग, स्टेटस शेयरिंग समेत कई शानदार फीचर्स ऑफर करता है. WhatsApp के द्वारा मैसेज भेजने और रिसीव करने के लिए हमें इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होती है. लेकिन व्हाॅट्सऐप के नये फीचर की मदद से यूजर्स अब ऑफलाइन चैटिंग का फायदा उठा सकते हैं, वो भी बिना Wi-Fi या किसी अन्य इंटरनेट कनेक्शन के. खास बात यह है कि यह सुविधा आपको Meta के भीतर ही मिलेगी, यानी इसके लिए किसी अन्य प्लैटफॉर्म पर जाने की जरूरत नहीं होगी. WhatsApp ने हाल ही में अपने सभी यूजर्स के लिए प्रॉक्सी सपोर्ट लॉन्च किया है. इस फीचर की मदद से यूजर्स तब भी WhatsApp का इस्तेमाल कर सकेंगे, जब उनके क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बंद या प्रतिबंधित हो. आइए आपको विस्तार से बताते हैं क्या होता है प्रॉक्सी सर्वर और इसे किस तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.

प्रॉक्सी सर्वर क्या है?

अगर आपके क्षेत्र में व्हाॅट्सऐप प्रतिबंधित है या अस्थिर इंटरनेट कनेक्शन की समस्या है, तो व्हाॅट्सऐप प्रॉक्सी एक प्रभावी समाधान साबित हो सकता है. यह एक सर्वर की तरह काम करता है, जो आपके मोबाइल फोन और व्हाॅट्सऐप नेटवर्क के बीच सेतु बनाता है, जिससे आप बिना रुकावट के चैटिंग जारी रख सकते हैं. विशेष रूप से, उन देशों में जहां व्हाॅट्सऐप पर नियंत्रण लगाया जाता है, वहां प्रॉक्सी के जरिये यूजर्स दूसरों से जुड़ सकते हैं और एक दूसरे को मैसेज भेज सकते हैं. इन प्रॉक्सी सर्वरों को आमतौर पर थर्ड-पार्टी संगठनों और स्वयंसेवकों द्वारा सेटअप किया जाता है, ताकि किसी क्षेत्र में व्हाॅट्सऐप सेवा बाधित होने पर लोग अपने प्रियजनों से संपर्क में बने रह सकें.

व्हाॅट्सऐप प्रॉक्सी से कनेक्ट करने का तरीका

सबसे पहले आपको अपना व्हाॅट्सऐप ओपन कर लेना है उसके बाद ऊपर दाईं ओर तीन डॉट आइकन पर टैप करना है. इसके बाद फिर सेटिंग्स चुन लें. सेटिंग्स में आ जाने के बाद स्टोरेज और डेटा सेक्शन में जाएं और प्रॉक्सी सेटअप पर टैप करें. प्रॉक्सी का कनेक्शन विवरण दर्ज करें. (आप चाहें तो चैट और मीडिया के लिए अलग-अलग पोर्ट सेट कर सकते हैं.) सभी जानकारी भरने के बाद, हरे रंग के चेकमार्क पर टैप करें ताकि डेटा सेव हो और कनेक्शन हो सके. अगर प्रॉक्सी काम नहीं कर रहा है, तो संभव है कि वह ब्लॉक कर दिया गया हो. इस स्थिति में, ब्लॉक किये गए एड्रेस को लॉन्ग-प्रेस करके डिलीट करें और दूसरा विकल्प आजमाएं.

WhatsApp पर आये नये फीचर्स, सेल्फी से स्टिकर बनाने की मिलेगी सुविधा

WhatsApp पर आया ChatGPT सपोर्ट! यह नंबर डायल कर शुरू होगी चैट

Previous article सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
Next article Gaya News : लगातार कैंप से बढ़े 332 नये होल्डिंग, 25.56 लाख वसूला
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel