[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology बारिश में भीग गया फोन? तो घबराएं नहीं बस तुरंत कर लें ये काम, बच जाएगा आपका कीमती मोबाइल

बारिश में भीग गया फोन? तो घबराएं नहीं बस तुरंत कर लें ये काम, बच जाएगा आपका कीमती मोबाइल

0
बारिश में भीग गया फोन? तो घबराएं नहीं बस तुरंत कर लें ये काम, बच जाएगा आपका कीमती मोबाइल
Smartphone Tips

Smartphone Tips: भारत में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. हर जगह झमाझम बारिश शुरू हो गई है. ऐसे में एक तरफ जहां गर्मी से राहत मिल रही है तो वहीं बारिश में घर से निकलना भी एक मुसीबत से कम नहीं है. बारिश के पानी में खुद के भीगने से ज्यादा डर तो स्मार्टफोन के भीगने का रहता है. अगर बारिश के पानी में स्मार्टफोन भीग गया तो फिर बड़ी दिक्कत हो जाएगी. कई लोग ऐसी स्थिति में कई गलतियां भी कर देते हैं, जिससे उनका फोन ठीक होने की जगह खराब हो जाता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर स्मार्टफोन बारिश के पानी में भीग जाए तो क्या करना सही रहेगा.

यह भी पढ़ें: बारिश में भीगे फोन को चावल में रखना पड़ जाएगा महंगा, जानिए क्या करें और क्या नहीं

तुरंत करें ये काम

  • अगर आपका फोन बारिश में भीग जाए तो तुरंत उसे स्विच ऑफ कर दें.
  • फोन से तुंरत सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड निकाल दें.
  • फोन से पानी को पोंछने के लिए हमेशा सूती कपड़े का इस्तेमाल करें.
  • अगर घर में सिलिका जेल है, तो उसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे फोन जल्दी सुख जाएगा.
  • इसके अलावा फोन को जल्दी सुखाने के लिए उसे पंखे के सामने रख दें.

न करें ये काम

  • बारिश में फोन भीग जाए तो उसे हड़बड़ा कर ऑन करने की गलती न करें. इससे शॉर्ट-सर्किट हो सकता है.
  • फोन को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करने से बचें. इससे फोन के इंटर्नल पार्ट्स डैमेज हो सकते हैं.
  • भीगे फोन को तुरंत चार्ज पर न लगाएं.
  • भीगे फोन को सुखाने के लिए उसे झटके नहीं वरना पानी अंदर के पार्ट्स में जा सकता है.

यह भी पढ़ें: रांची की बारिश में भीगने से बचाएगा आपका स्मार्टफोन, ये Settings बनेंगे आपका सुरक्षा कवच

यह भी पढ़ें: मौसम की चाहिए पल-पल की जानकारी! ये ऐप्स आएंगे काम, बारिश हो या आंधी, तुरंत कर देंगे अलर्ट

Previous article PM Kisan Yojana: आज आएंगे 20वीं किस्त के ₹2000 रुपये? ऑनलाइन कर लेंगे ये 2 काम तो नहीं अटकेगा पैसा
Next article PM Modi Bihar Visit: सीवान पहुंचे पीएम मोदी, ओपन गाड़ी में सीएम नीतीश के साथ समर्थकों के बीच से मंच तक पहुंचे
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel