[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Full HD और 4K में क्या अंतर है? Smart TV खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बड़ा फर्क

Full HD और 4K में क्या अंतर है? Smart TV खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बड़ा फर्क

0
Full HD और 4K में क्या अंतर है? Smart TV खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बड़ा फर्क
Full HD और 4K में अंतर

आज के टाइम में आने वाले टीवी एक स्मार्ट डिवाइस बन चुके हैं OTT प्लेटफॉर्म, गेमिंग और इंटरनेट कनेक्टिविटी के दौर में लोग अब Smart TV खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन जब बात TV के रेजोल्यूशन की आती है, तो ज्यादातर लोगों को Full HD और 4K Smart TV के बीच कन्फ्यूजन रहता है. इसी वजह से कई लोग जरूरत से ज्यादा महंगा टीवी घर ले आते हैं. ऐसे में सही जानकारी होना जरूरी हो जाता है. तो आइए समझते हैं Full HD और 4K Smart TV के बीच असली अंतर क्या है.

रिजॉल्यूशन का क्या मतलब होता है?

TV में रिजॉल्यूशन का मतलब होता है स्क्रीन पर मौजूद पिक्सेल (pixels) की संख्या जितने ज्यादा पिक्सेल होंगे, उतनी ही साफ और बढ़िया पिक्चर दिखेगी जैसे अगर Full HD (1080p) TV की बात करें, तो इसमें 1920×1080 पिक्सेल होते हैं वहीं 4K (Ultra HD) TV में 3840×2160 पिक्सेल मिलते हैं. ये Full HD के मुकाबले करीब 4 गुना ज्यादा होते हैं

आसान शब्दों में समझें तो 4K TV में आपको ज्यादा डिटेल और ज्यादा क्लियर पिक्चर देखने को मिलती है खासकर जब TV की स्क्रीन बड़ी होती है (लगभग 50 इंच या उससे ज्यादा), तब 4K का फर्क साफ-साफ नजर आता है

पिक्चर क्वालिटी और कलर डिटेल

4K स्मार्ट टीवी में पिक्चर एकदम शार्प और डिटेल्ड दिखती है कलर भी ज्यादा गहरे और नेचुरल लगते हैं. इसी वजह से मूवी या स्पोर्ट्स देखना ज्यादा मजेदार और रियल जैसा फील आपको मिलता है वहीं Full HD टीवी में भी कलर अच्छे दिखते हैं, लेकिन 4K जितने रियल और डिटेल्ड नहीं लगते अगर आप 43 इंच या उससे छोटे टीवी पर देखते हैं तो Full HD भी बढ़िया ऑप्शन है, लेकिन बड़ी स्क्रीन पर 4K और Full HD का फर्क साफ नजर आ जाता है

इंटरनेट और OTT कंटेंट 

आजकल Netflix, Amazon Prime Video और Disney+ Hotstar जैसे ज्यादातर OTT प्लेटफॉर्म 4K क्वालिटी में कंटेंट दे रहे हैं लेकिन अगर आपका टीवी सिर्फ Full HD है, तो आप 4K का मजा नहीं ले पाएंगे और मान लीजिए टीवी 4K है, तब भी तेज इंटरनेट जरूरी है कम से कम 25 Mbps स्पीड चाहिए, नहीं तो वीडियो बार-बार बफर होकर देखने का पूरा मजा खराब कर देगा

आपके लिए कौन रहेगा वैल्यू फॉर मनी? 

अब बात कर लेते हैं कीमत की. अक्सर लोग यहीं गलती कर देते हैं कई लोग सिर्फ ‘4K’ लिखा देखकर महंगा टीवी खरीद लेते हैं. जबकि उनकी जरूरत के लिए Full HD ही काफी होता है अगर आपका बजट कम है और आप 32 से 43 इंच का छोटा टीवी लेना चाहते हैं, तो Full HD Smart TV बढ़िया और सस्ता ऑप्शन रहेगा लेकिन अगर आपको बड़ा स्क्रीन चाहिए और प्रीमियम देखने का मजा लेना है, तो फिर 4K TV में पैसा लगाना सही रहेगा.

यह भी पढ़ें: Smart TV को अपडेट करना क्यों है जरूरी? ये 3 वजहें आपको जरूर पता होनी चाहिए

Previous article बॉर्डर 2 ने तोड़ा ‘पद्मावत’ का रिकॉर्ड, अब सलमान-ऋतिक की फिल्मों पर नजर
Next article कालाष्टमी 2026: भगवान शिव ने क्यों धारण किया था काल भैरव का स्वरूप, जानें रहस्य
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel