[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology इस धनतेरस भीड़ में जाकर सोना खरीदने की जरूरत नहीं, बस 15 मिनट में घर बैठे मिलेगी गोल्ड कॉइन, जानें तरीका

इस धनतेरस भीड़ में जाकर सोना खरीदने की जरूरत नहीं, बस 15 मिनट में घर बैठे मिलेगी गोल्ड कॉइन, जानें तरीका

0
इस धनतेरस भीड़ में जाकर सोना खरीदने की जरूरत नहीं, बस 15 मिनट में घर बैठे मिलेगी गोल्ड कॉइन, जानें तरीका
धनतेरस पर ऑनलाइन खरीदें सोने के सिक्के

Dhanteras 2025: आज धनतेरस का त्योहार है और आज जमकर सोना-चांदी से लेकर बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान और अन्य चीजों की खरीदारी की जाएगी. बाजारों और गहनों के दुकानों में आज भारी भीड़ देखने को मिलेगी. ऐसे में अगर आप भी धनतेरस के लिए बाजार के भीड़-भाड़ से बचकर खरीदारी करना चाहते हैं, तो फिर टेंशन मत लीजिए. क्योंकि, 15 मिनट में आपके घर सोने का सिक्का पहुंच जाएगा, और सिर्फ सिक्का ही नहीं बल्कि कई सारे सामान आपके घर फटाफट पहुंच जाएंगे. दरअसल, धनतेरस के शुभ अवसर पर क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स अब सोने-चांदी का सिक्का भी ग्राहकों को उपलब्ध करा रही है. जिससे आपको बाजार की भीड़ में जाकर शॉपिंग भी नहीं करनी होगी और आपका समय भी बच जाएगा. आइए जानते हैं कौन-कौन से क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से आप घर बैठे सोने का सिक्का ऑर्डर कर सकते हैं.

Swiggy Instamart गोल्ड कॉइन से लेकर ज्वेलरी की भी कर सकते हैं शॉपिंग

Swiggy Instamart ने शुद्ध धातु प्रदाता MMTC-PAMP और कई भरोसेमंद ज्वेलरी ब्रांड्स (kalyan, Voylla, Mia, Malabar, Gullak, Giva, PNG) के साथ पार्टनरशिप की है. जिससे आप 999 शुद्धता के साथ 24K गोल्ड और सिल्वर कॉइन्स घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं. साथ ही आप जेवलरी की शॉपिंग भी कर सकते हैं. इसके अलावा कुछ-कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स प्रॉडक्ट्स, पूजा के लिए सामान, बर्तन, लाइट्स, मिठाई जैसे सामान भी आप ऑर्डर कर सकते हैं और ये सब कुछ 12 से 15 मिनट के अंदर आपके घर पहुंच जाएगा.

Blinkit में मिल रहा लक्ष्मी-गणेश का सोने का सिक्का

Blinkit ने भी MMTC-PAMP के साथ पार्टनरशिप की है. जिससे आप लक्ष्मी-गणेश गोल्ड/सिल्वर कॉइन, चांदी के लक्ष्मी चरण ऑर्डर कर सकते हैं. इसके अलावा Giva और Unniyarcha ब्रांडस के ज्वेलरी की शॉपिंग भी कर सकते हैं. वहीं, अगर आपको बर्तन या किचन के लिए कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स प्रॉडक्ट्स की शॉपिंग करनी है तो आप बर्तन भी Blinkit से ऑर्डर कर सकते हैं.

Flipkart Minutes 12 मिनट में दे रहा डिलीवरी

Flipkart Minutes से भी सोना-चांदी के सिक्के ऑर्डर कर सकते हैं. Flipkart Minutes पर आपको Gullak और Mia ब्रांड के कॉइन्स मिलेंगे. इसके अलावा आप इस प्लेटफॉर्म से बर्तन, डेकोरेशन आइटम्स, पूजा के सामान और तो और स्मार्टवॉच, हेडफोन, ईयरबड्स भी आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं. साथ ही फ्लिपकार्ट पर कई ऐसे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रॉडक्ट्स भी उपलब्ध है, जिस पर फ्लिपकार्ट मिनट्स की सुविधा मिल रही है. हालांकि, Flipkart Minutes की सुविधा अभी हर लोकेशन पर मौजूद नहीं है, तो ऐसे में पहले चेक कर लें.

Zepto और BigBasket पर भी मिल रहा गोल्ड कॉइन

Zepto और BigBasket में भी गोल्ड और सिल्वर कॉइन उपलब्ध हैं. ऐसे में आप इन प्लेटफॉर्म्स से भी गोल्ड और सिल्वर कॉइन ऑर्डर कर सकते हैं. वहीं, इन प्लेटफॉर्म्स पर ग्रॉसरी और छोटे-मोटे इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स पर अच्छा-खासा डिस्काउंट भी मिल रहा है. जिससे आप बाजार की भीड़-भाड़ से दूर घर बैठे ही सारी शॉपिंग आसानी से कर सकते हैं. हालांकि, Zepto और BigBasket की सुविधा किसी-किसी लोकेशन पर मौजूद नहीं है, तो ऐसे में पहले चेक कर लें.

Flipkart Diwali Sale में इन स्मार्टफोन्स पर मिल रही छप्पर फाड़ डील, जल्दी करिए कहीं निकल न जाए मौका

हाथ में iPhone 17 है? तो इस दिवाली कैप्चर होगी एकदम परफेक्ट फोटो, बस फॉलो करें ये 5 आसान ट्रिक

iPhone खरीदने के लिए नहीं बेचनी पड़ेगी किडनी! पुराने फोन के बदले 50 हजार रुपये में बेच रहा Flipkart

Previous article Dhanteras Rangoli Designs: धनतेरस पर घर सजाएं इन खूबसूरत रंगोली डिजाइंस से, आएगी मां लक्ष्मी की कृपा
Next article Bihar Election 2025: नीतीश, राहुल, प्रियंका से लेकर प्रशांत किशोर तक…चुनावी रण में उतरे दिग्गज स्टार प्रचारक
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel