[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WhatsApp पर डिलीट हुआ मैसेज भी पढ़ पाएंगे आप, जानिए सबसे आसान तरीका

WhatsApp पर डिलीट हुआ मैसेज भी पढ़ पाएंगे आप, जानिए सबसे आसान तरीका

0
WhatsApp पर डिलीट हुआ मैसेज भी पढ़ पाएंगे आप, जानिए सबसे आसान तरीका
अब डिलीट WhatsApp मैसेज भी पढ़ पाएंगे Android यूजर्स / सांकेतिक तस्वीर चैटजीपीटी एआई से

WhatsApp पर “This message was deleted” देखकर हर किसी की जिज्ञासा बढ़ जाती है. दोस्तों की मस्ती हो या ऑफिस की बातें, डिलीट हुआ मैसेज जानने की चाहत सबसे ज्यादा होती है. अब Android फोन में मौजूद एक छुपा फीचर इस राज को खोल सकता है, वो भी बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के.

Notification History है छुपा हुआ हथियार

यह WhatsApp का नहीं बल्कि Android सिस्टम का इनबिल्ट फीचर है. फोन की Settings में जाकर Notifications सेक्शन खोलें. यहां Notification History का विकल्प मिलेगा. इसे ऑन करते ही आपके मोबाइल पर आने वाले हर नोटिफिकेशन का रिकॉर्ड सेव होने लगेगा.

डिलीट मैसेज पढ़ने का तरीका

  • Settings > Notifications > Notification History पर जाएं.
  • उस समय का नोटिफिकेशन चुनें जब मैसेज आया था.
  • अक्सर वहां डिलीट किया गया टेक्स्ट मैसेज मौजूद रहता है.

इस तरह आप आसानी से वो मैसेज पढ़ सकते हैं जिसे सामने वाला डिलीट कर चुका है.

इसकी सीमाएं और पेंच भी समझ लीजिए

  • सिर्फ टेक्स्ट मैसेज ही दिखेंगे.
  • फोटो, वीडियो, GIF या वॉयस नोट्स नहीं मिलेंगे.
  • अगर नोटिफिकेशन बंद थे या फोन साइलेंट था तो मैसेज सेव नहीं होगा.
  • लंबे मैसेज अधूरे दिख सकते हैं.
  • ग्रुप चैट में सही मैसेज ढूंढना मुश्किल हो सकता है.
  • iPhone यूजर्स के लिए यह फीचर उपलब्ध नहीं है.

सेफ्टी का ध्यान रखना जरूरी

यह तरीका पूरी तरह सुरक्षित है क्योंकि इसमें किसी बाहरी ऐप की जरूरत नहीं पड़ती. लेकिन ध्यान रहे कि Notification History ऑन करने के बाद OTP, ईमेल और अन्य निजी अलर्ट भी सेव होंगे. इसलिए फोन की सुरक्षा और प्राइवेसी का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें: आपके फोन की बैटरी की जिंदगी कितनी बची है? ऐसे करें हेल्थ टेस्ट

यह भी पढ़ें: Google Pay में बिना डेबिट कार्ड के UPI पिन रीसेट कैसे करें? जान लें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Previous article परमानंदपुर पैक्स में सहकारी बैंक की शाखा शुरू, किसानों को मिलेगा पांच लाख तक का ऋण
Next article मुंगेर मेडिकल कॉलेज : बिना जांच के जमीन की रजिस्ट्री, 20 से अधिक रैयतों को नहीं मिला मुआवजा
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel