[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology कमरे की नमी दूर करने के लिए Dehumidifier खरीदें या AC ही काफी है? जानें कौन है बेहतर

कमरे की नमी दूर करने के लिए Dehumidifier खरीदें या AC ही काफी है? जानें कौन है बेहतर

0
कमरे की नमी दूर करने के लिए Dehumidifier खरीदें या AC ही काफी है? जानें कौन है बेहतर
डीह्यूमिडिफायर बनाम एसी (Photo: AI Generated)

मॉनसून की एंट्री हो चुकी है. बारिश भले ही गर्मी से राहत लेकर आती हो, लेकिन इसके साथ घरों में बढ़ी हुई नमी भी परेशानी बन जाती है. कई बार टेम्परेचर ज्यादा नहीं होता, फिर भी हवा इतनी चिपचिपी लगती है कि घर के अंदर भी कम्फर्ट फील नहीं होता. ऐसे में कई लोग एसी चलाकर राहत पाने की कोशिश करते हैं, जबकि कुछ लोग डिह्यूमिडिफायर खरीदने के लिए अमेजन और फ्लिपकार्ट पर स्क्रॉल करते हैं.

लेकिन सवाल यह है कि मॉनसून में कौन-सा ऑप्शन बेहतर है? अगर आप इन दोनों के काम करने का तरीका समझ लें, तो बारिश के मौसम में अपने घर के लिए सही ऑप्शन चुनना काफी आसान हो जाएगा. आइए जानते हैं.

डीह्यूमिडिफायर: क्या है और कैसे काम करता है?

अगर आपका सबसे बड़ा मकसद कमरे की नमी (Humidity) को कम करना है, तो डीह्यूमिडिफायर (Dehumidifier) एसी से बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं. इसे खासतौर पर हवा से एक्स्ट्रा नमी निकालने के लिए बनाया गया है. यह कमरे की नम हवा को अंदर खींचता है, उसमें मौजूद पानी को अलग कर देता है और फिर सूखी हवा वापस कमरे में छोड़ देता है.

इतना ही नहीं, आजकल कई डीह्यूमिडिफायर में ह्यूमिडिटी लेवल सेट करने का भी फीचर मिलता है. यही वजह है कि यह मॉनसून के दौरान या उन जगहों पर काफी काम आता है, जहां सीलन और नमी ज्यादा रहती है. कुछ मॉडल्स में लॉन्ड्री मोड भी मिलता है, जिससे घर के अंदर कपड़े जल्दी सूख जाते हैं. हालांकि, इसका एक छोटा-सा नुकसान भी है. क्योंकि डीह्यूमिडिफायर हवा से सिर्फ नमी हटाता है, गर्मी नहीं. इसलिए इसे चलाने पर कमरे का टेम्परेचर थोड़ा बढ़ा हुआ फील हो सकता है.

यह भी पढ़ें: AC के साथ स्टेबलाइजर लगवाएं या छोड़ दें? जानें आपके घर के लिए क्या है सही ऑप्शन

AC: क्या है और कैसे काम करता है?

अगर आपके घर में एसी लगा है, तो वह सिर्फ कमरे को ठंडा ही नहीं करता, बल्कि हवा में मौजूद नमी (Humidity) भी कम करता है. हालांकि, यह उसका मेन काम नहीं है. जब कमरे की गर्म और नम हवा एसी की ठंडी कॉइल्स से होकर गुजरती है, तो उसमें मौजूद नमी पानी की बूंदों में बदल जाती है. यही बूंदें  ड्रेन पाइप के जरिए बाहर निकल जाती हैं. इसी प्रोसेस के दौरान एसी कमरे की गर्मी भी बाहर निकाल देता है. 

यही वजह है कि जब मौसम गर्म और उमस भरा हो, तब एसी सबसे बेहतर ऑप्शन होता है. अगर आपके एसी में ड्राई मोड (Dry Mode) दिया गया है, तो यह कमरे को ज्यादा ठंडा किए बिना नमी कम करने पर फोकस करता है.

Dehumidifier vs AC: आपको किसे खरीदना चाहिए?

अगर आपका मेन फोकस कमरे की नमी कम करना, सीलन और फफूंदी से बचाव करना या घर के अंदर कपड़े जल्दी सुखाना है, तो डीह्यूमिडिफायर एक बेहतरीन ऑप्शन है. खास बात यह है कि यह बिना कमरे को ठंडा किए सिर्फ हवा की एक्स्ट्रा नमी को कम करता है. इसलिए जब कूलिंग की जरूरत न हो, तब यह ज्यादा असरदार होता है.

वहीं, अगर मौसम गर्म और उमस भरा है, तो एसी बेहतर ऑप्शन है. यह न सिर्फ कमरे को ठंडा करता है, बल्कि हवा से कुछ हद तक नमी भी निकाल देता है. इससे माहौल ज्यादा कम्फर्टेबल फील होता है. अगर आपके घर में सालभर नमी बहुत ज्यादा रहती है, तो दोनों का साथ में यूज करना सबसे अच्छा समाधान हो सकता है. डीह्यूमिडिफायर हवा की नमी को कंट्रोल रखता है, जबकि एसी कमरे का टेम्परेचर कम्फर्टेबल बनाए रखता है.

यह भी पढ़ें: क्या आपका AC बदलने का समय आ गया है? पहले खुद से पूछें ये 3 सवाल

Previous article Alpha First Review: आलिया भट्ट की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, थिएटर जाने से पहले पढ़ें, मिले इतने स्टार्स
Next article स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, एनसीडीओ का निरीक्षण, कई अहम निर्देश जारी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel