[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology सर्दियों में कितने नंबर पर चलाना चाहिए फ्रिज? कइयों को नहीं पता सही जवाब, गलत सेटिंग कर देंगी फल-सब्जियां खराब

सर्दियों में कितने नंबर पर चलाना चाहिए फ्रिज? कइयों को नहीं पता सही जवाब, गलत सेटिंग कर देंगी फल-सब्जियां खराब

0
सर्दियों में कितने नंबर पर चलाना चाहिए फ्रिज? कइयों को नहीं पता सही जवाब, गलत सेटिंग कर देंगी फल-सब्जियां खराब
correct fridge temperature for winter

Fridge Tips: दिवाली खत्म हो चुकी है और सर्दियों का असर दिखने लगा है. फिलहाल सुबह और शाम के वक्त लोगों को ठंड का एहसास भी होने लगा है. कुछ ही दिनों बाद अक्टूबर का महीना खत्म हो जाएगा और सर्दियों का मौसम पूरी तरह आ जाएगा. ऐसे में कई लोग फ्रिज का इस्तेमाल कम कर देते हैं. सर्दियों में फ्रिज का यूज थोड़ा कम जरूर हो जाता है, लेकिन इसे पूरी तरह बंद नहीं किया जाता.

ठंड के मौसम में भी फ्रिज की जरूरत पड़ती है, बस जब टेम्परेचर बहुत नीचे चला जाता है, तो इसके इस्तेमाल में कुछ छोटे बदलाव करने पड़ते हैं. ठंड में सबसे जरूरी है फ्रिज (Fridge) को सही टेम्परेचर पर चलाना क्यूंकि अगर ऐसा न किया जाए तो कुछ फल-सब्जिओं पर बर्फ जमना शुरू हो जाते हैं. तो आइए जानते हैं सर्दियों में फ्रिज को किस नंबर यूज करना चाहिए.

सर्दियों में फ्रिज को कितने नंबर कर यूज करें?

अक्सर फ्रिज (Fridge) में टेम्परेचर सेट करने के लिए एक गोल डायलर या स्लाइडर दिया जाता है, जिस पर 1 से 7 या 1 से 9 तक नंबर लिखे होते हैं. कई फ्रिज में अगर आपने ध्यान दिया हो तो डायलर पर कुछ निशान बने होते हैं, जो बताते हैं कि कौन सी सेटिंग किस मौसम के सही है. साधारण तौर पर याद रखें कि जितना बड़ा नंबर, उतनी ज्यादा कूलिंग. इसलिए ठंड के मौसम में फ्रिज को 2°C से 5°C (35°F से 41°F) के बीच सेट करना बेहतर होता है. यह टेम्परेचर खाने को सेफ रखने के लिए पर्याप्त ठंडा होता है.

सर्दियों में सही टेम्परेचर सेट करना क्यों है जरूरी?

अगर फ्रिज (Fridge) का टेम्परेचर बहुत कम कर देंगे, तो सब्जियां और फल ठंड लगने से जल्दी खराब हो सकते हैं. साथ ही, बिजली की खपत भी बेवजह बढ़ जाएगी. वहीं अगर टेम्परेचर ज्यादा रखेंगे, तो खाना ठीक से ठंडा नहीं होगा और जल्दी खराब हो सकता है. ऐसा खाना सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Fridge Tips: सालों पुराना फ्रिज भी चलेगा मक्खन की तरह, देगा जबरदस्त कूलिंग, बस इन 5 बातों का रखें ध्यान

Previous article मैदान पर एक साथ दिखे दो-दो ‘जुरेल’, कप्तान गिल भूल आए अपना किट; पहना ध्रुव का स्वेटर
Next article जुगाड़ वाहन से टक्कर में ऑटो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel