[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology गर्मी में कूलर देगा AC जैसी ठंडी हवा, घर पर ही इस तरीके से करें स्मार्ट सर्विसिंग

गर्मी में कूलर देगा AC जैसी ठंडी हवा, घर पर ही इस तरीके से करें स्मार्ट सर्विसिंग

0
गर्मी में कूलर देगा AC जैसी ठंडी हवा, घर पर ही इस तरीके से करें स्मार्ट सर्विसिंग
कूलर सर्विसिंग टिप्स / एआई इमेज

अक्सर हम ये शिकायत करते हैं कि कूलर से ठंडी हवा नहीं आ रही या उसका एयर फ्लो पहले जैसा नहीं रहा. लेकिन असल में गलती कूलर की नहीं, हमारी लापरवाही की होती है. हम कूलर खरीद तो लेते हैं, लेकिन उसकी सही देखभाल नहीं करते, जबकि AC की तरह कूलर को भी थोड़ी केयर की जरूरत होती है. अगर समय-समय पर कूलर की सफाई और छोटी-मोटी सर्विसिंग कर दी जाए, तो यह जबरदस्त कूलिंग देता है.

अच्छी बात तो यह है कि इसके लिए आपको हर बार मैकेनिक बुलाने की जरूरत नहीं पड़ती. आप घर पर ही कुछ आसान टिप्स अपनाकर अपने कूलर को नया जैसा बना सकते हैं. इससे न सिर्फ कूलिंग बेहतर होगी, बल्कि कूलर की लाइफ भी बढ़ेगी और बिजली की खपत भी कम होगी. आज हम आपको ऐसे ही आसान और काम के टिप्स बता रहे हैं, जिनसे आपका कूलर तेज गर्मी में भी बढ़िया ठंडी हवा देगा.

कूलर की सफाई से करें शुरुआत

सबसे पहले कूलर की अच्छी तरह सफाई करना जरूरी है. कूलर के अंदर जमा धूल और गंदगी उसकी कूलिंग को कम कर देती है. ऐसे में कूलर का टैंक खाली करके साफ पानी से धो लें. अगर ज्यादा गंदगी हो तो हल्के साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही फैन और अंदर के हिस्सों को भी साफ कपड़े से पोंछ लें.

कूलिंग पैड्स का रखें ध्यान

कूलिंग पैड्स हवा को ठंडा करने का काम करते हैं. अगर ये गंदे या खराब हो जाते हैं, तो कूलर ठीक से ठंडी हवा नहीं देता. ऐसे में पैड्स को निकालकर साफ पानी से धो लें. अगर वे बहुत पुराने हो गए हैं तो उन्हें बदल देना बेहतर रहेगा.

पानी की पाइप और पंप करें चेक

कूलर के पंप और पानी की पाइप भी चेक करें. कई बार पाइप में गंदगी जमा हो जाती है या पंप सही से काम नहीं करता, जिससे पानी ऊपर तक नहीं पहुंचता. इससे कूलिंग कम हो जाती है. इसलिए यह देख लें कि पानी सही तरीके से घूम रहा है या नहीं.

फैन और मोटर की जांच जरूरी

अगर फैन सही से नहीं घूम रहा है या आवाज आ रही है, तो मोटर में थोड़ा ऑयल डाल सकते हैं. इससे उसकी परफॉर्मेंस बेहतर होती है और कूलर स्मूद चलता है.

सही जगह पर रखें कूलर

कूलर को हमेशा खिड़की या खुली जगह के पास रखें, ताकि ताजी हवा अंदर आ सके. बंद कमरे में कूलर ठीक से काम नहीं करता और कूलिंग कम हो जाती है.

रेगुलर मेंटेनेंस है जरूरी

अगर आप हर 10-15 दिन में कूलर की हल्की सफाई करते रहेंगे, तो इसकी कूलिंग बनी रहेगी. इससे कूलर लंबे समय तक सही चलेगा और बिजली की खपत भी कम होगी. इन आसान तरीकों को अपनाकर आप बिना ज्यादा खर्च के अपने कूलर को बेहतर बना सकते हैं और गर्मी में ठंडी हवा का पूरा आनंद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Tower Cooler vs Desert Cooler: दोनों के क्या हैं फायदे और नुकसान? जानें किसे खरीदना रहेगा सही

Previous article होर्मुज पर अमेरिका का कड़ा पहरा, ट्रंप ने बनाई नई स्ट्रैटेजी; क्या 22 दिन में घुटने टेकेगा तेहरान?
Next article बगहा: फंदे से लटका मिला युवक का शव, तीन बच्चे हुए अनाथ
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel