[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology CMF Watch 3 Pro भारत में लॉन्च को तैयार, जानिए इसके धांसू फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

CMF Watch 3 Pro भारत में लॉन्च को तैयार, जानिए इसके धांसू फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

0
CMF Watch 3 Pro भारत में लॉन्च को तैयार, जानिए इसके धांसू फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
CMF Watch 3 Pro (Photo: Nothing)

CMF Watch 3 Pro को सबसे पहले पिछले साल जुलाई में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया गया था. अब कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि यह नया स्मार्टवॉच जल्द ही भारत में भी एंट्री करने वाला है. खास बात ये है कि इसे इसी हफ्ते लॉन्च किया जाएगा. टेक कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कुछ फीचर्स और डिजाइन की झलक भी दिखा दी है. CMF Watch 3 Pro में आपको राउंड डायल डिजाइन मिलेगा, जिसके अंदर एक AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. यह बिल्कुल वही जैसा इसके ग्लोबल वर्जन में देखने को मिलता है. आइए बाकी के फीचर्स एक नजर डालते हैं.

कब लॉन्च होगा CMF Watch 3 Pro? 

टेक कंपनी ने सोमवार को कन्फर्म कर दिया है कि CMF Watch 3 Pro भारत में 6 मई को लॉन्च होने जा रही है. इस नए स्मार्टवॉच में कंपनी ने कई दमदार फीचर्स का खुलासा किया है. इसमें आपको AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो एक राउंड मेटल डायल के अंदर फिट किया गया है. साथ ही इसमें डुअल-बैंड मल्टी-सिस्टम GPS दिया गया है, जो रनिंग और आउटडोर एक्टिविटीज के दौरान ज्यादा सटीक ट्रैकिंग करेगा.

सबसे खास बात ये है कि इसमें एक AI-पावर्ड रनिंग कोच भी मिलेगा, जो आपकी फिटनेस और रनिंग को और बेहतर बनाने में मदद करेगा. बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि ये स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर करीब 13 दिन तक चल सकती है.

अगर इसके ग्लोबल वर्जन की बात करें, तो वही मॉडल पहले ही जुलाई 2025 में कुछ देशों में लॉन्च हो चुका है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 99 यूरो (लगभग ₹11,000) रखी गई थी. ग्लोबली यह वॉच Dark Grey, Light Grey और Orange कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.

स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 1.43-इंच का AMOLED डिस्प्ले (466×466 पिक्सल) मिलता है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और करीब 670 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है.

CMF Watch 3 Pro का ग्लोबल वेरिएंट 120 से ज्यादा वॉच फेसेज के साथ आता है. इनमें कई कस्टमाइजेबल ऑप्शंस भी मिलते हैं. कंपनी का दावा है कि यह वियरेबल हेल्थ ट्रैकिंग में भी काफी एडवांस है. इसमें बेहतर हार्ट रेट मॉनिटरिंग मिलती है, साथ ही स्लीप साइकिल को भी काफी डिटेल में ट्रैक किया जाता है. इसके अलावा इसमें SpO2 यानी ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्ट्रेस लेवल और यहां तक कि मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं.

ग्लोबल मार्केट में CMF Watch 3 Pro में 350mAh की बैटरी दी गई है. अगर आप इसे नॉर्मल डेली यूज में चलाते हैं, तो ये आराम से करीब 13 दिन तक चल सकती है. वहीं हेवी यूज के साथ भी ये लगभग 10 दिन का बैकअप दे देती है. अगर आप always-on display (AOD) ऑन रखते हैं, तब भी आपको करीब 4 दिन की बैटरी लाइफ मिल जाती है. इसके अलावा, ये वॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है.

यह भी पढ़ें: खो गया iPhone? जानें Find My से ट्रैक, लॉक और डेटा डिलीट करने का आसान तरीका

Previous article Jehanabad : लोक अदालत को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों के साथ थानाध्यक्ष ने की बैठक
Next article Giridih News :विधानसभा चुनावों में जीत पर भाजपाइयों ने निकाला विजय जुलूस, उड़े गुलाल
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel