[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 99 सेकेंड का ऑफर: CMF Buds 2 मात्र 99 रुपये में

99 सेकेंड का ऑफर: CMF Buds 2 मात्र 99 रुपये में

0
99 सेकेंड का ऑफर: CMF Buds 2 मात्र 99 रुपये में
सिर्फ 99 रुपये में मिलेंगे CMF Buds 2 / Nothing

भारत में टेक लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. Nothing कंपनी अपने पहले फ्लैगशिप स्टोर की शुरुआत बेंगलुरु में करने जा रही है. इस खास मौके पर कंपनी ग्राहकों को जबरदस्त ऑफर्स दे रही है. सबसे बड़ा आकर्षण है CMF Buds 2, जिन्हें आप मात्र 99 रुपये में खरीद सकते हैं.

स्टोर ओपनिंग पर धमाकेदार ऑफर

14 फरवरी को बेंगलुरु में Nothing का पहला फ्लैगशिप स्टोर खुलेगा. स्टोर ओपनिंग सेलिब्रेशन के दौरान कंपनी CMF Buds 2 को सिर्फ 99 रुपये में उपलब्ध कराएगी. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर केवल शुरुआती 99 सेकेंड तक ही मान्य होगा. यानी स्टोर खुलते ही जो ग्राहक सबसे पहले खरीदारी करेंगे, उन्हें यह शानदार मौका मिलेगा.

असली कीमत और बचत

CMF Buds 2 की असली कीमत 2,299 रुपये है और ये फिलहाल फ्लिपकार्ट पर इसी कीमत पर उपलब्ध हैं. लेकिन स्टोर ओपनिंग ऑफर में इसे 99 रुपये में खरीदना ग्राहकों के लिए एक बेमिसाल डील साबित होगी.

और भी हैं ऑफर्स

Nothing ने सिर्फ CMF Buds 2 पर ही नहीं, बल्कि अन्य प्रोडक्ट्स पर भी खास ऑफर्स रखे हैं. Nothing Phone 3 खरीदने पर ग्राहकों को 5,999 रुपये वाले Nothing Ear(a) ईयरबड्स बिल्कुल मुफ्त मिलेंगे. Nothing Phone3a और Phone3aPro लेने पर CMF Buds 2 फ्री दिये जाएंगे. CMF Phone 3a Lite और CMF Phone 2 Pro खरीदने वालों को भी CMF Buds 2 मुफ्त मिलेंगे, साथ ही तीन महीने की एक्सटेंडेड वारंटी मिलेगी.

कब और कहां मिलेगा ऑफर

यह सभी ऑफर्स केवल कंपनी के पहले फ्लैगशिप स्टोर पर ही मिलेंगे. स्टोर 14 फरवरी को खुलेगा और सुबह 9 बजे से एंट्री शुरू होगी. टेक्नोलॉजी प्रेमियों के लिए यह दिन बेहद खास होने वाला है.

यह भी पढ़ें: Nothing Phone 2 Pro पर तगड़ा डिस्काउंट, वैलेंटाइन पर गिफ्ट करने का सही मौका

Previous article सीनियर व अंडर-23 खिलाड़ियों के लिए आज होगा एक दिवसीय ट्रायल
Next article राजस्व कर्मचारी के प्रभार के लिए सीओ एवं आरओ से मांगी सूची
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel