[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology चीन ने लॉन्च कर दिया दुनिया का पहला 10G नेटवर्क, घंटो का काम होगा चंद सेकंडों में

चीन ने लॉन्च कर दिया दुनिया का पहला 10G नेटवर्क, घंटो का काम होगा चंद सेकंडों में

0
चीन ने लॉन्च कर दिया दुनिया का पहला 10G नेटवर्क, घंटो का काम होगा चंद सेकंडों में
10G China

बीजिंग के पास हेबेई प्रांत के सुनान काउंटी में चीन की टेक्नोलॉजी दिग्गज कंपनी हुआवेई और टेलीकॉम ऑपरेटर चाइना यूनिकॉम ने मिलकर “10G” ब्रॉडबैंड नेटवर्क की शुरुआत कर दी है. यह नेटवर्क 9,834 Mbps तक की डाउनलोड स्पीड, 1,008 Mbps तक की अपलोड स्पीड और केवल 3 मिलीसेकंड की लेटेंसी प्रदान करने में सक्षम है. यह उपलब्धि 50G पैसिव ऑप्टिकल नेटवर्क (PON) तकनीक की मदद से हासिल की गई है, जिसे हुआवेई और चाइना यूनिकॉम की साझेदारी में विकसित किया गया है.

घंटो का काम होगा चंद सेकंड में 

गौरतलब है कि यहां “10G” कोई नया तकनीकी मानक नहीं है, बल्कि इसे बेहद तेज 10 Gbps तक की डाउनलोड स्पीड के लिए नाम दिया गया है. यह दुनिया का पहला ऐसा व्यावसायिक ब्रॉडबैंड नेटवर्क है जो 10 Gbps की स्पीड ऑफर करता है. उदाहरण के लिए, एक फुल-लेंथ 4K फिल्म (लगभग 20 जीबी साइज) को 1 जीबीपीएस कनेक्शन पर डाउनलोड करने में आमतौर पर 7 से 10 मिनट का समय लगता है. लेकिन अब नए 10G ब्रॉडबैंड नेटवर्क की मदद से यही 4K फिल्म 20 सेकंड से भी कम समय में डाउनलोड की जा सकती है.

यह नेटवर्क केवल तेज डाउनलोड या स्मूद 8K वीडियो स्ट्रीमिंग तक ही सीमित नहीं है।.यह भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है — एक ऐसा भविष्य, जहां वर्चुअल रियलिटी (VR), ऑगमेंटेड रियलिटी (AR), क्लाउड गेमिंग, स्मार्ट सिटी और यहां तक कि सेल्फ-ड्राइविंग कारों को भी मजबूत और लो-लेटेंसी कनेक्शन की जरूरत होगी, ताकि वे सही तरीके से काम कर सकें. 

इन दो कंपनियों ने लाया चीन में 10G 

हुआवेई की स्थापना 1987 में हुई थी और इसका मुख्यालय शेन्ज़ेन में स्थित है. यह कंपनी दूरसंचार उपकरण और नेटवर्क समाधान के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी मानी जाती है. हुआवेई ने ऑप्टिकल ब्रॉडबैंड और 5G तकनीकों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है.

वहीं दूसरी ओर, चाइना यूनिकॉम चीन की तीन प्रमुख राज्य-स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनियों में से एक है, जो देशभर में ब्रॉडबैंड, मोबाइल और एंटरप्राइज सेवाएं प्रदान करती है.

यह भी पढ़े: ‘Gold दीजिए, कैश पाइए!’ अब ATM से मिलेगा सोने का भाव, जानिए कहां लगा हुआ है यह अनोखा गोल्ड मशीन

Previous article Saran News : रेलगाड़ी के इंजन को किया जा रहा है एसी और ट्वायलेट युक्त
Next article SSC GD 2025: बड़ी अपडेट! एसएससी जीडी रिजल्ट से पहले आयोग ने जारी किया ये नोटिस, अब इतनी पोस्ट पर होगी भर्ती
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel