[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology अजूबा या कहर! चीन का नया खतरनाक ‘मच्छर’, बिना नजर आए मचाएगा तबाही

अजूबा या कहर! चीन का नया खतरनाक ‘मच्छर’, बिना नजर आए मचाएगा तबाही

0
अजूबा या कहर! चीन का नया खतरनाक ‘मच्छर’, बिना नजर आए मचाएगा तबाही
Mosquito Drone

Mosquito Drone: इस वक्त दुनिया भर में युद्ध का माहौल बना हुआ है. एक तरफ रूस-यूक्रेन के बीच शुरू हुआ जंग रुक नहीं रहा तो वहीं इजरायल-ईरान के बीच भी युद्ध के हालात हैं. इसी बीच चीन ने युद्ध में तबाही मचाने के लिए एक ऐसे ड्रोन की उत्पत्ति कर दी है, जिससे दुनिया में तहलका मच गया है. चीनी वैज्ञानिकों ने एक ऐसा मिलिट्री ड्रोन डेवलप कर दिया है, जिसका आकार एक मच्छर जैसा है. यह मच्छर जैसा दिखने वाला ड्रोन न सिर्फ दुश्मनों पर नजर रखेगा बल्कि छिपकर टोही मिशन को अंजाम भी दे सकता है. ऐसे में चीन का ये मच्छर की साइज वाला ड्रोन युद्ध में तबाही मचा सकता है. चलिए जानते हैं क्या है ये आफत.

यह भी पढ़ें: क्या ईरान के खिलाफ नाकाम हो रहा इजरायल का Iron Dome? जानिए कैसे घातक मिसाइलों को करता है नष्ट

चीन का नया अजूबा

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) की रिपोर्ट के अनुसार, मिलिट्री ऑपरेशन के लिए चीनी वैज्ञानिकों ने एक छोटा सा ड्रोन डेवलप किया है, जिसका आकार एक छोटे मच्छर जैसा है. इस मच्छर के आकार वाले माइक्रो ड्रोन को सेंट्रल चीन के हुनान प्रांत में स्थित नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ डिफेंस टेक्नोलॉजी (NUDT) की रोबोटिक्स लैब में तैयार किया गया है. बता दें कि, NUDT के रिसर्चर ने इस ड्रोन को न सिर्फ मच्छर का साइज दिया है बल्कि डिजाइन भी मच्छर की तरह है. जिसके कारण इस माइक्रो ड्रोन को ‘Mosquito Drone’ भी कहा जा रहा है.

ये माइक्रो ड्रोन साइज में छोटे और कॉम्पैक्ट होते हैं. ऐसे में छोटे और कॉम्पैक्ट ड्रोन का इस्तेमाल मिलिट्री और डिफेंस के लिए किया जाता है. खासकर दुश्मनों पर नजर रखने, सूचना टोही और जंग के दौरान खास मिशन के लिए किया जाता है.

कैसा है डिजाइन

रिपोर्ट के अनुसार, Mosquito Drone एक तरह का मिनिएचर बायोनिक रोबोट है. जिसमें एक मच्छर की तरह ही दो छोटे-छोटे पंख और बाल जितने पतले तीन पैर दिए गए हैं. यह साइज में एक मच्छर जैसा यानी सिर्फ 1.3 सेंटीमीटर लंबा है. सबसे खास बात तो यह है कि, इसे स्मार्टफोन के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है.

किस काम आते हैं ये ड्रोन?

इस तरह के माइक्रो ड्रोन खास मिशन के लिए बड़े कामगार साबित हो सकते हैं. इनका इस्तेमाल कई तरह के मिलिट्री ऑपरेशन्स के लिए किया जा सकता है. खासकर नजर रखने और टोही मिशन को अंजाम देने में ये बड़े काम का साबित हो सकता है. क्योंकि, यह बिना किसी की नजर में आए हर चीज पर नजर रख सकता है. इसके अलावा यह ड्रोन आपात स्थिति में फंसे लोगों के बारे में भी पता लगाने में मदद कर सकता है. जैसे कि अगर कोई व्यक्ति मलबे में फंसा है तो यह आसानी से पता कर सकेगा. साथ ही इस माइक्रो ड्रोन को सेंसर के साथ जल गुणवत्ता, वायु गुणवत्ता जैसे पर्यावरण की स्थिति मापी जा सकती है.

यह भी पढ़ें: Iran Israel War: एक मिसाइल में सैकड़ों बम, ईरान ने दागे इजरायल पर Cluster Bomb, जानिए क्या है ये बला

यह भी पढ़ें: अब 15 दिनों में बनकर घर पहुंचेगा Voter ID Card, जानिए ऑनलाइन Apply और ट्रैक करने का सबसे आसान तरीका

यह भी पढ़ें: मोहल्ले की आंटियों की तरह Alexa भी चुपके से सुन रही है आपकी बातें, सीक्रेट्स लीक होने से पहले कर लें ये काम

Previous article Madhubani : गर्मी की छुट्टी के बाद खुले सरकारी विद्यालय, बच्चों को किया स्वागत
Next article 11वीं राज्यस्तरीय अंडर-18 बालक व बालिका रग्बी फुटबॉल टीम पटना के लिए रवाना
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel