[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology AC बंद, कूलर भी कम! फिर क्यों आसमान छू रहा Electricity Bill? ये 4 ‘छुपी गड़बड़ियां’ कर रही हैं आपकी जेब ढीली!

AC बंद, कूलर भी कम! फिर क्यों आसमान छू रहा Electricity Bill? ये 4 ‘छुपी गड़बड़ियां’ कर रही हैं आपकी जेब ढीली!

0
AC बंद, कूलर भी कम! फिर क्यों आसमान छू रहा Electricity Bill? ये 4 ‘छुपी गड़बड़ियां’ कर रही हैं आपकी जेब ढीली!
Tips to Save Electricity Bill

Electricity Bill: गर्मियों में हम अक्सर पंखा, कूलर और एसी पूरे दिन यूज करते हैं जिससे बिजली का बिल बढ़ना आम बात है. लेकिन अगर आप बिजली बिल बचाने के चक्कर में लिमिट में सारी चीजें इस्तेमाल कर रहें और फिर भी बिल ज्यादा आ रहा है तो यह जरूर सोचने वाली बात है. ऐसी स्थिति में यह समझना मुश्किल हो जाता है कि आखिर गड़बड़ी कहां हो रही है. इसके पीछे कई कारण हो सकती हैं. आइए एक-एक कर जानते हैं इन्हें.

पुराने डिवाइस बढ़ा सकते हैं खर्च

अगर आपके घर में पुराने पंखे, कूलर या एसी हैं तो संभव है कि वे जरूरत से ज्यादा बिजली की खपत कर रहे हों. पुराने डिवाइसों में पावर सेविंग टेक्नोलॉजी नहीं होती जिससे बिजली का बिल बढ़ सकता है. इसलिए समय-समय पर इन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों को चेक करते रहें और जरूरत पड़ने पर इन्हें बदलकर एनर्जी सेविंग वाले नए मॉडल को ले आएं.

कम वोल्टेज और खराब वायरिंग 

अगर आपके घर में वोल्टेज कम रहता है या वायरिंग पुरानी और खराब है तो इससे बिजली की खपत बढ़ सकती है. कभी-कभी वायरिंग में लीकेज होने की वजह से लगातार बिजली की बर्बादी होती रहती है जिसका सीधा असर आपके बिजली बिल (Electricity Bill) पर पड़ता है. इसलिए यह जरूरी है कि घर की वायरिंग की समय-समय पर आप चेक करते रहें.

मीटर की खराबी

यदि बिजली का मीटर ठीक से काम नहीं कर रहा है तो वह गलत रीडिंग दिखा सकता है. गलत रीडिंग की वजह से आपका बिजली बिल (Electricity Bill) ज्यादा आ सकता है. ऐसी स्थिति में आपको तुरंत बिजली विभाग से संपर्क कर मीटर की जांच करवा लेनी चाहिए.

बिजली चोरी

आपके बिजली बिल (Electricity Bill) में अचानक बढ़ोतरी का कारण बिजली चोरी भी हो सकती है. अगर कोई व्यक्ति आपके कनेक्शन से चोरी-छिपे बिजली इस्तेमाल कर रहा है तो उसका असर आपके बिल में साफ दिखेगा. इसे पकड़ना आसान नहीं होता लेकिन अगर आपको किसी तरह का शक हो तो तुरंत बिजली विभाग को कॉन्टैक्ट करें.

इन चीजों से कर रहे अपना TV साफ तो समझिए खुद के पैर पर मार रहे कुल्हाड़ी, जानिए क्या है सही तरीका

माइक्रोवेव में भूल कर भी ना रखें ये 5 चीजें, वरना मोहल्ले में चिल्लाते फिरेंगे ‘बचाओ-बचाओ आग लग गयी’

Previous article Bihar News: तस्कर को पकड़ने जा रही उत्पाद विभाग की गाड़ी पलटी, एसआई समेत 4 जख्मी
Next article Watching Reels During Fast: व्रत में रील्स या राम ? मन की एकाग्रता पर क्या पड़ता है असर?
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel