[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Airtel, Jio या BSNL – 90 दिन का सबसे सस्ता रिचार्ज किसका?

Airtel, Jio या BSNL – 90 दिन का सबसे सस्ता रिचार्ज किसका?

0
Airtel, Jio या BSNL – 90 दिन का सबसे सस्ता रिचार्ज किसका?
BSNL बनाम Airtel बनाम Jio: किसका प्लान सबसे किफायती

भारत में लाखों मोबाइल यूजर्स अपने सेकेंडरी सिम को सिर्फ OTP, बैंकिंग या बैकअप इस्तेमाल के लिए रखते हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि नंबर को एक्टिव रखने के लिए सबसे कम खर्च वाला रिचार्ज कौन सा है. तीन बड़े ऑपरेटर- BSNL, Airtel और Jio ने इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग लॉन्ग वैलिडिटी प्लान पेश किये हैं. आइए देखते हैं किसका ऑफर सबसे किफायती है.

BSNL का 449 रुपये वाला प्लान

BSNL ने 90 दिन की वैलिडिटी वाला ₹449 प्रीपेड प्लान पेश किया है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, रोजाना 100 SMS और कुल 5GB डेटा मिलता है.

  • खर्च: लगभग ₹5 प्रति दिन
  • खासियत: लंबी वैलिडिटी और कॉलिंग बेनिफिट्स
  • नेटवर्क: BSNL अपने 4G नेटवर्क का विस्तार कर रहा है, जिससे कवरेज बेहतर हो रहा है.

Airtel का 548 रुपये वाला प्लान

Airtel का ₹548 प्रीपेड पैक 84 दिन की वैलिडिटी देता है. इसमें अनलिमिटेड कॉल्स, 7GB डेटा और 900 SMS मिलते हैं.

  • खर्च: BSNL से थोड़ा ज्यादा
  • एक्स्ट्रा फायदे: 12 महीने का Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन और स्पैम अलर्ट फीचर
  • खासियत: डिजिटल बेनिफिट्स के साथ भरोसेमंद नेटवर्क.

Jio का 195 रुपये वाला डेटा पैक

Jio ने ₹195 का डेटा पैक पेश किया है, जिसकी वैलिडिटी 90 दिन है. इसमें कुल 15GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है.

  • खर्च: सबसे कम
  • कमी: इसमें कॉलिंग बेनिफिट्स नहीं हैं
  • उपयोग: Wi-Fi डोंगल या सेकेंडरी फोन में डेटा जरूरत के लिए बेहतर.

किसका प्लान सबसे सस्ता?

  • कॉलिंग + लंबी वैलिडिटी: BSNL का ₹449 प्लान सबसे किफायती है.
  • डिजिटल बेनिफिट्स: Airtel का ₹548 पैक उन यूजर्स के लिए सही है जो OTT या प्रीमियम सब्सक्रिप्शन चाहते हैं.
  • डेटा-ओनली जरूरत: Jio का ₹195 पैक सबसे सस्ता विकल्प है.

यानी, अगर सिर्फ नंबर एक्टिव रखना है और कॉलिंग भी चाहिए, तो BSNL जीतता है. लेकिन अगर डिजिटल ऑफर्स मायने रखते हैं तो Airtel, और डेटा-ओनली जरूरत के लिए Jio सबसे सस्ता है.

यह भी पढ़ें: 84 दिन का रिचार्ज: किसका प्लान सबसे दमदार?

Previous article कुरीतियों को दूर करने के लिए खान-पान पर संयम रखना जरुरी : अरविंद बाबा
Next article पूर्णिया प्रमंडल मुख्यालय में हो ईएसआई अस्पताल का निर्माण : खेमका
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel