[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology ChatGPT Free vs ChatGPT Go vs ChatGPT Plus: जानें तीनों में क्या है अंतर और आपके लिए कौन-सा रहेगा बेस्ट

ChatGPT Free vs ChatGPT Go vs ChatGPT Plus: जानें तीनों में क्या है अंतर और आपके लिए कौन-सा रहेगा बेस्ट

0
ChatGPT Free vs ChatGPT Go vs ChatGPT Plus: जानें तीनों में क्या है अंतर और आपके लिए कौन-सा रहेगा बेस्ट
ChatGPT Free vs ChatGPT Go vs ChatGPT Plus: जानें तीनों में क्या अंतर है और आपके लिए कौन सा बेस्ट रहेगा

ChatGPT Free vs ChatGPT Go vs ChatGPT Plus: आजकल भला कौन है जो ChatGPT को नहीं जानता? स्कूल का होमवर्क हो या ऑफिस की प्रेजेंटेशन, कोडिंग हो इस फोटो जनरेट करना, ये AI हर जगह काम आता है. लेकिन जैसे ही आप इसे थोड़ा सीरियस यूज करना चाहते हैं, तो आपके सामने तीन ऑप्शन आ जाते हैं Free, Go और Plus.

बस यहीं से दिमाग घूमना शुरू हो जाता है. अब सवाल ये है कि फ्री वाला ही सही है या फिर पैसे देकर Go या Plus लेना समझदारी होगी? तो चलिए, इस कन्फ्यूजन को आज यहीं खत्म कर देते हैं और डिटेल में बताते हैं आखिर तीनों में क्या अंतर है और आपकी जरूरत के हिसाब से कौन सा बेस्ट रहेगा.

ChatGPT Free

ChatGPT का यह वर्जन सभी के लिए फ्री है यानी ये उन लोगों के लिए है जो बिना पैसे खर्च किए इसे ट्राय करना चाहते हैं. इसमें कई बढ़िया फीचर्स तो मिलते हैं, लेकिन इस्तेमाल करने की कुछ लिमिट होती है. फ्री प्लान में भी यूजर्स GPT-5 मॉडल का मजा ले सकते हैं, बस मैसेज भेजने और इमेज बनाने की गिनती तय रहती है. मतलब आप इसे यूज कर सकते हैं, लेकिन लंबे समय तक लगातार इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.

इसके अलावा इसमें वेब सर्च, फोटो अपलोड और ChatGPT Voice जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. लिमिटेड होने के बावजूद यह नए यूजर्स और नॉर्मल इस्तेमाल करने वालों के लिए बढ़िया ऑप्शन है. अगर आप एक स्टूडेंट हैं, कभी-कभी कोई ईमेल लिखवाना है, या किसी टॉपिक पर नए आइडियाज चाहिए, तो फ्री वर्जन आपके लिए काफी है.

ChatGPT Go

ChatGPT Go भारत के लिए खास तौर पर लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत सिर्फ ₹399 प्रति महीने रखी गई है. इसका मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग कम दाम में AI के एडवांस्ड फीचर्स का मजा ले सकें. यह उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है, जो एडवांस फीचर्स चाहते हैं लेकिन ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते. इस प्लान में यूजर्स को नया GPT-5 मॉडल इस्तेमाल करने का मौका मिलता है, जिससे जवाब पहले से ज्यादा स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड मिलते हैं.

साथ ही, इसमें मेमोरी और कस्टमाइजेशन के एक्स्ट्रा ऑप्शन भी हैं, ताकि चैटिंग का एक्सपीरियंस और बेहतर हो सके. इसके अलावा इसमें डेटा एनालिसिस, फाइल अपलोड और इमेज बनाने जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.

अगर आप ब्लॉग लिखते हैं, सोशल मीडिया संभालते हैं या फिर ऐसे स्टूडेंट हैं जिन्हें रोज असाइनमेंट बनाने पड़ते हैं, तो ये आपके काम की चीज है. इसमें आपको फ्री वर्जन से ज्यादा सवाल पूछने की लिमिट मिलेगी और साथ ही DALL-E जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलेंगे, जिनसे आप हाई क्वालिटी इमेज बना सकते हैं.

ChatGPT Plus

ChatGPT Plus एक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान है, जिसकी कीमत भारत में ₹1999 प्रति महीने रखी गई है. ये खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो AI को प्रोफेशनल लेवल पर इस्तेमाल करना चाहते हैं और जिन्हें ज्यादा एडवांस फीचर्स की जरूरत होती है. ये फ्री वर्जन और GO प्लान से काफी ज्यादा पावरफुल है. इसमें यूजर्स को Deep Research और Agent Mode जैसे एडवांस्ड टूल्स मिलते हैं, जिनकी मदद से बड़े और मुश्किल काम भी चुटकियों में हो जाते हैं.

इसके साथ ही इसमें GPT-4 और OpenAI का Sora मॉडल (Text-to-Video AI) भी मिलता है, जिसकी मदद से वीडियो भी बनाया जा सकता है. ChatGPT Plus को Gmail, Teams, Notion, GitHub और Canva जैसे पॉपुलर ऐप्स के साथ भी लिंक किया जा सकता है. सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें ज्यादा यूजेज लिमिट मिलती है, जिससे प्रोफेशनल्स और एडवांस यूजर्स बिना रुकावट AI की पूरी ताकत का फायदा उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: FaceBook और Instagram रील्स में आया AI वॉइस ट्रांसलेशन और लिप-सिंक फीचर, जानिए काम कैसे करता है

यह भी पढ़ें: ChatGPT हुआ पुराना! कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ये 5 AI टूल्स हैं ब्रह्मास्त्र के समान, आज ही करें ट्राइ

Previous article BHU UG Admission 2025: चौथे राउंड की सीट लिस्ट जारी, तय समय पर फीस न भरी तो सीट होगी कैंसिल
Next article Viral Video: रील बनाने के लिए फ्लाइओवर से कूदा युवक, लोग सुधरने का नाम नहीं …
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel