[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology अमेरिका में यूजर्स अपने फोन से क्यों डिलीट कर रहे हैं ChatGPT ऐप? जानें वजह

अमेरिका में यूजर्स अपने फोन से क्यों डिलीट कर रहे हैं ChatGPT ऐप? जानें वजह

0
अमेरिका में यूजर्स अपने फोन से क्यों डिलीट कर रहे हैं ChatGPT ऐप? जानें वजह
अमेरिका में ChatGPT ऐप के अनइंस्टॉल्स में बढ़ोतरी

दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले AI मॉडल ChatGPT इन दिनों एक नए विवाद में घिर गई है. वजह है अमेरिकी रक्षा विभाग (DoD) के साथ उसकी साझेदारी. इस डील के बाद अमेरिका में कुछ यूजर्स ChatGPT से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ Anthropic के Claude जैसे दूसरे AI टूल्स की ओर रुख कर रहे हैं. इतना ही नहीं, ChatGPT के मोबाइल ऐप को अनइंस्टॉल करने वालों की संख्या में भी तेज उछाल देखने को मिला है.

ChatGPT ऐप के अनइंस्टॉल्स में हुई बढ़ोतरी

मार्केट इंटेलिजेंस फर्म Sensor Tower की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में ChatGPT ऐप के अनइंस्टॉल्स में एक ही दिन में करीब 295% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. आम तौर पर यह आंकड़ा रोजाना करीब 9% के आसपास रहता है. इसलिए यह उछाल OpenAI की मार्केट पकड़ के लिए चिंता की बात माना जा रहा है.

वहीं दूसरी तरफ, Anthropic के AI मॉडल Claude के मोबाइल ऐप की डाउनलोडिंग में तेजी आई है. Similarweb के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में अमेरिका में Claude के डाउनलोड जनवरी के मुकाबले लगभग 20 गुना तक बढ़ गए. हालांकि, रिपोर्ट यह भी साफ करती है कि इस पूरी बढ़त को सिर्फ राजनीतिक विवाद से जोड़कर देखना सही नहीं होगा.

आखिर यूजर्स ChatGPT छोड़कर Claude की तरफ क्यों जा रहे हैं? 

इस बहस ने तब जोर पकड़ा जब OpenAI ने अमेरिकी रक्षा विभाग (Department of Defense) के साथ अपनी साझेदारी का ऐलान किया. जैसे ही यह खबर सामने आई, ChatGPT मोबाइल ऐप के डाउनलोड्स में तेज गिरावट देखने को मिली. कई आलोचकों का मानना है कि आम इस्तेमाल के लिए बनाए गए AI टूल्स को सैन्य सिस्टम से नहीं जोड़ा जाना चाहिए. खासकर तब, जब इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल निगरानी, खुफिया विश्लेषण या ऑपरेशनल प्लानिंग जैसे संवेदनशील कामों में हो सकता हो. 

इसी वजह से कुछ लोगों ने ChatGPT के बहिष्कार की अपील तक कर दी और यूजर्स से कहा कि वे दूसरे प्लेटफॉर्म्स की ओर रुख करें. इन ऑप्शन में सबसे ज्यादा चर्चा Anthropic के Claude AI की हो रही है. यह खुद को जनरेटिव AI की दुनिया में एक सेफ्टी-फोकस्ड और भरोसेमंद ऑप्शन के तौर पर पेश कर रहा है.

रेटिंग्स में भी दिखा असर

इतना ही नहीं, यूजर रिव्यूज में भी नाराजगी साफ झलकने लगी. Sensor Tower के मुताबिक, शनिवार को ChatGPT की एक-स्टार रेटिंग्स में 775% की उछाल आ गई और रविवार को ये संख्या फिर लगभग दोगुनी हो गई. वहीं दूसरी तरफ, इसी दौरान पांच-स्टार रिव्यूज में करीब 50% की गिरावट दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें: क्या है Starshield, जिसे एलन मस्क ने LUCAS कामिकेज ड्रोन पर लगा हुआ बताया? जानें इसका काम

Previous article बिहार में मनाया जाएगा महिला रोजगार दिवस, क्या-क्या होगा कार्यक्रम में?
Next article क्या मालव्य राजयोग चमकाएगा आपकी किस्मत? जानें शुक्र के राशि परिवर्तन का आप पर प्रभाव
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel