[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology कुछ घंटों में ही खत्म हो जाता है मोबाइल डेटा? ये सेटिंग्स बदलते ही दिनभर चलेगा इंटरनेट

कुछ घंटों में ही खत्म हो जाता है मोबाइल डेटा? ये सेटिंग्स बदलते ही दिनभर चलेगा इंटरनेट

0
कुछ घंटों में ही खत्म हो जाता है मोबाइल डेटा? ये सेटिंग्स बदलते ही दिनभर चलेगा इंटरनेट
मोबाइल डेटा बचाने के लिए तुरंत बदलें ये सेटिंग्स / फोटो- एआई इमेज

सुबह मोबाइल डेटा ऑन किया, थोड़ी देर सोशल मीडिया चलाया, कुछ वीडियो देखीं और देखते ही देखते फोन में Daily Data Limit Exhausted का मैसेज आ गया? अगर आपके साथ भी ऐसा अक्सर होता है, तो समझ लीजिए कि सिर्फ आपका इंटरनेट इस्तेमाल ही नहीं, बल्कि फोन की कुछ सेटिंग्स भी चुपचाप डेटा खत्म कर रही हैं. कई ऐप्स बैकग्राउंड में लगातार इंटरनेट इस्तेमाल करती रहती हैं, जिसकी वजह से पूरा डेटा पैक उम्मीद से कहीं ज्यादा जल्दी खत्म हो जाता है. अच्छी बात यह है कि स्मार्टफोन की कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर आप अपने इंटरनेट डेटा को पूरे दिन आराम से चला सकते हैं.

Data Saver Mode जरूर करें ऑन

आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन में Data Saver Mode का फीचर मिलता है, जो आपके मोबाइल डेटा को बेवजह खर्च होने से बचाता है. कई ऐप्स फोन में बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और बिना पता चले इंटरनेट इस्तेमाल करते रहते हैं. इसी वजह से डेटा जल्दी खत्म हो जाता है. अगर आप फोन में Data Saver Mode ऑन कर देते हैं, तो सिर्फ वही ऐप्स इंटरनेट इस्तेमाल करेंगी ,जिन्हें आप उस समय चला रहे हैं. इसे ऑन करने के लिए फोन की Settings में जाएं और Data Saver ऑप्शन को ऑन कर दें. इससे आपका इंटरनेट डेटा पहले के मुकाबले ज्यादा समय तक चलेगा.

Auto Update फीचर तुरंत बंद करें

कई बार फोन में इंस्टॉल ऐप्स अपने आप अपडेट होने लगती हैं. Google Play Store का Auto-Update फीचर इंटरनेट डेटा का बड़ा हिस्सा चुपचाप खर्च कर देता है. खासकर जब बड़ी ऐप्स अपडेट होती हैं, तो कुछ ही मिनटों में सैकड़ों MB डेटा खत्म हो सकता है. डेटा बचाने के लिए Play Store की Settings में जाएं और Network Preferences के अंदर जाकर Auto-Update Apps ऑप्शन को बंद कर दें. इसके बाद आप जरूरत पड़ने पर Wi-Fi से ऐप्स अपडेट कर सकते हैं.

WhatsApp का Auto Download फीचर बंद करें

WhatsApp पर दिनभर फोटो, वीडियो, GIF और डॉक्यूमेंट्स आते रहते हैं. अगर Media Auto-Download फीचर ऑन है, तो हर फाइल अपने आप डाउनलोड होने लगती है. यही वजह है कि कई बार बिना वीडियो देखे ही डेटा खत्म होने लगता है. इससे बचने के लिए WhatsApp की Settings में जाएं, फिर Storage and Data सेक्शन खोलें और Media Auto-Download को बंद कर दें. इसके बाद सिर्फ वही फाइल डाउनलोड होगी, जिसे आप खुद ओपन करेंगे.

Background Apps पर रखें नजर

कई ऐप्स ऐसी होती हैं, जो फोन इस्तेमाल न करने पर भी बैकग्राउंड में लगातार एक्टिव रहती हैं. ये ऐप्स न सिर्फ मोबाइल डेटा खर्च करती हैं, बल्कि बैटरी भी तेजी से खत्म करती हैं. आप फोन की Settings में जाकर उन ऐप्स के लिए Background Data Access बंद कर सकते हैं, जिनकी हर समय जरूरत नहीं होती. ऐसा करने से डेटा की अनावश्यक खपत रुक जाएगी और आपका इंटरनेट पैक ज्यादा समय तक चलेगा.

छोटे बदलाव, बड़ी बचत

अक्सर लोग सोचते हैं कि ज्यादा डेटा खत्म होने की वजह सिर्फ वीडियो देखना या गेम खेलना है, लेकिन असल में फोन की कुछ सेटिंग्स भी इसके लिए जिम्मेदार होती हैं. अगर आप ऊपर बताए गए आसान टिप्स अपनाते हैं, तो न सिर्फ आपका डेटा लंबे समय तक चलेगा, बल्कि बार-बार डेटा रिचार्ज कराने की जरूरत भी कम पड़ जाएगी.

यह भी पढ़ें: कैसे काम करता है इंस्टाग्राम का वायरल इंस्टैंट्स फीचर?

Previous article लाल साड़ी में पल्लवी सिंह ने चलाया हुस्न का जादू, नया गाना ‘सड़िया तड़िया’ रिलीज
Next article Aurangabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel