[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology आपकी ये 3 आदतें धीरे-धीरे खत्म कर रही हैं लैपटॉप बैटरी की लाइफ, आज के आज बदल डालें इन्हें

आपकी ये 3 आदतें धीरे-धीरे खत्म कर रही हैं लैपटॉप बैटरी की लाइफ, आज के आज बदल डालें इन्हें

0
आपकी ये 3 आदतें धीरे-धीरे खत्म कर रही हैं लैपटॉप बैटरी की लाइफ, आज के आज बदल डालें इन्हें
laptop battery tips

Laptop Battery Tips: आजकल के लैपटॉप्स इतनी स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं कि वो बैटरी से पूरा-पूरा फायदा उठा लेते हैं. लेकिन जितना भी एडवांस इंजीनियरिंग कर ली जाए, हमारे इस्तेमाल करने के तरीकों से उन्हें बचाना मुश्किल है. हम अक्सर ‘बैटरी डिग्रेडेशन’ यानी बैटरी खराब होने की बात ऐसे करते हैं जैसे ये कोई अदृश्य समस्या हो, जबकि असल में ऐसा नहीं है.

धीरे-धीरे हमारी छोटी-छोटी गलतियां बैटरी की हेल्थ को कमजोर करती जाती हैं. तो अगर आपको लगने लगा है कि आपके लैपटॉप की बैटरी पहले जितनी देर नहीं चल रही, तो इसकी वजह शायद आपकी रोजमर्रा की कुछ आदतें ही हैं जो चुपचाप बैटरी लाइफ घटा रही हैं. आइए जानते हैं इन्हें.

बिस्तर, सोफे या कंबल पर रखकर लैपटॉप यूज करना

कई लोगों की आदत होती है कि वो अपने लैपटॉप को बिस्तर, सोफे या कंबल पर रख कर यूज करते हैं. लेकिन ऐसा करना सही नहीं है क्यूंकि ऐसे नरम सतहों पर लैपटॉप रखने से हवा का रास्ता बंद हो जाता है और सिस्टम जरूरत से जायदा गर्म चलने लगता है. अगर आपका लैपटॉप नीचे से या कीबोर्ड के पास से हाथ सेकने जितना गर्म महसूस हो रहा है, तो समझ जाइए कि उसकी बैटरी पर असर पड़ रहा है.

ऐसे में लैपटॉप को थोड़ा ऊंचा रखिए या फिर किसी सॉलिड टेबल पर इस्तेमाल कीजिए ताकि नीचे से हवा पास हो सके. चाहें तो आप एक कूलिंग पैड या लैपटॉप कूलर भी ले सकते हैं और समय-समय पर वेंट्स और फैन की सफाई करते रहें.

हमेशा 100% चार्ज पर रखना

कई लोग सोचते हैं कि लैपटॉप को हर वक्त चार्जिंग पर लगाए रखना सही है, लेकिन यही आदत धीरे-धीरे बैटरी को कमजोर करती है. आजकल ज्यादातर लैपटॉप्स में लिथियम-आयन या लिथियम-पॉलीमर बैटरियां होती हैं, जिनमें पुरानी ‘मेमोरी इफेक्ट’ वाली दिक्कत नहीं होती, लेकिन अगर इन्हें लगातार 100% चार्ज पर रखा जाए, तो बैटरी की हेल्थ तेजी से गिरती है.

गेम्स खेलते समय चार्जर यूज न करना

अगर आप बिना चार्जर लगाए अपने लैपटॉप पर गेम्स खेलते हैं, तो ये आदत जरूर बदल दें. ऐसा करने से लैपटॉप की बैटरी पर बुरा असर पड़ सकता है. भारी गेम्स या 3D ग्राफिक्स वाले काम बैटरी को बहुत तेजी से डिस्चार्ज कर देते हैं और साथ ही लैपटॉप को गर्म भी कर देते हैं. इसलिए अगर आप कोई भारी काम करने जा रहे हैं तो पहले चार्जर लगा लें या ‘बैटरी सेवर’ मोड ऑन कर लें और कोशिश करें कि लैपटॉप ठंडा रहे.

यह भी पढ़ें: Laptop Tips: लैपटॉप के फैन से आ रही है तेज आवाज? घर बैठे इन टिप्स की मदद से करें ठीक

Previous article मोदी सबसे हैंडसम… पर बेहद सख्त! APEC सीईओ लंच में ट्रंप ने फिर अलापा पुराना राग, बोले- भारत-पाक टकराव मैंने रोका, 7 फाइटर जेट भी गिरे
Next article आसियान में मोदी के वर्चुअल संबोधन का अर्थ, पढ़ें, प्रभु चावला का खास आलेख
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel