[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Chandra Grahan 2025: इस दिन लगनेवाला है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, क्या भारत में आएगा नजर? यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Chandra Grahan 2025: इस दिन लगनेवाला है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, क्या भारत में आएगा नजर? यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

0
Chandra Grahan 2025: इस दिन लगनेवाला है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, क्या भारत में आएगा नजर? यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
Lunar Eclipse 2025 LIVE Streaming Simple Tips

Lunar Eclipse 2025 | Chandra Grahan 2025 LIVE Streaming: चंद्र ग्रहण एक अद्भुत खगोलीय घटना है, जो तब घटती है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते हैं. इस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, जिससे वह आंशिक या पूर्ण रूप से ढक जाता है. इस साल पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन पड़ा था और अब जल्द ही साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भी देखने को मिलेगा. हिंदू धर्म में ग्रहणों का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है, और ग्रहण के दौरान सूतक काल का पालन भी आवश्यक होता है. आइए जानते हैं कि इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा, कैसा दिखाई देगा, किन-किन जगहों से इसे देखा जा सकेगा और आप इसे ऑनलाइन कब कहां और कैसे देख सकते हैं.

Chandra Grahan 2025: साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 और 8 सितंबर 2025 की रात को लगेगा. भारतीय समयानुसार ग्रहण रात 9:57 बजे शुरू होगा और 12:23 बजे तक चलेगा. यानी लगभग ढाई घंटे तक यह अद्भुत दृश्य देखा जा सकेगा.

Chandra Grahan 2025: ब्लड मून का भी बनेगा नजारा

इस बार का चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में आ जाता है, तो वह गहरा लाल दिखाई देता है, जिसे ‘ब्लडमून’ कहा जाता है. यह दृश्य बेहद रोमांचक और सुंदर होता है, जो आसमान में खास नजारा पेश करेगा.

Chandra Grahan 2025: पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण

पंचांग के मुताबिक, 7 सितंबर को भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है. पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म में शुभ माना जाता है और जब इस दिन ग्रहण पड़ता है तो इसे धार्मिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.

Chandra Grahan 2025: कहां-कहां दिखेगा यह चंद्र ग्रहण?

इस चंद्र ग्रहण का नजारा कई देशों से देखा जा सकेगा, जिनमें एशिया, यूरोप, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं.

Chandra Grahan 2025: भारत में दिखाई देगा या नहीं?

जी हां, साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत से भी देखा जा सकेगा. भारत के साथ-साथ एशिया के अन्य देशों में भी लोग इस अनोखी खगोलीय घटना के साक्षी बन सकेंगे.

भारत में कहां देखें Chandra Grahan 2025 का लाइव टेलिकास्ट?

1. Virtual Telescope Project के जरिए लाइव देखें

मशहूर VirtualTelescopeProject की टीम इस साल भी चंद्र ग्रहण का सीधा प्रसारण करेगी. इसकी WebTV पर लाइव स्ट्रीम होगी. यहां से आप हाई-क्वाॅलिटी वीडियो में चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ते हुए साफ देख सकेंगे.

2. Adler Planetarium की लाइवस्ट्रीम

अमेरिका का प्रसिद्ध AdlerPlanetarium भी चंद्र ग्रहण का लाइव प्रसारण करेगा. उनकी लाइव स्ट्रीम चंद्रग्रहण की शुरुआत से कुछ समय पहले शुरू हो जाएगी। यहां खगोलविदों की कमेंट्री के साथ ग्रहण को देखना और भी रोचक हो जाएगा।

लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए जरूरी बातें

आपके पास एक अच्छा इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए ताकि स्ट्रीमिंग के दौरान वीडियो क्वाॅलिटी प्रभावित न हो.

अपने मोबाइल, लैपटॉप या टीवी पर यूट्यूब या संबंधित वेबसाइट्स पर जाकर आसानी से इन कार्यक्रमों को देखा जा सकता है.

अगर मौसम ने साथ दिया, तो आप खुले आसमान में भी आप इस खगोलीय घटना का आनंद उठा सकते हैं.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

टेक टिप्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

Previous article Dark Circle Tips: आंखों के नीचे काले घेरे अब होंगे दूर, सुंदरता बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
Next article डिज्नीलैंड मेला में पार्किंग शुल्क हुआ महंगा, दुकानदारों के लिए भी आयी नयी आफत
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel