[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology CES 2026: Samsung ने पेश किया दुनिया का पहला 130-इंच Micro RGB टीवी, डिस्प्ले से सॉफ्टवेयर तक जानिए इसकी पूरी ताकत

CES 2026: Samsung ने पेश किया दुनिया का पहला 130-इंच Micro RGB टीवी, डिस्प्ले से सॉफ्टवेयर तक जानिए इसकी पूरी ताकत

0
CES 2026: Samsung ने पेश किया दुनिया का पहला 130-इंच Micro RGB टीवी, डिस्प्ले से सॉफ्टवेयर तक जानिए इसकी पूरी ताकत
CES 2026: Samsung ने पेश किया दुनिया का पहला 130-इंच Micro RGB टीवी

CES 2026: टेक्नोलॉजी की दुनिया का सबसे बड़ा शो कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2026) 6 जनवरी से अमेरिका के लास वेगास में शुरू होने जा रहा है. हर साल की तरह इस बार भी दुनियाभर की दिग्गज टेक कंपनियां यहां अपने नए आइडिया और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी दुनिया के सामने पेश करेंगी. इस बीच Samsung Electronics ने इस इवेंट में दुनिया का पहला 130-इंच Micro RGB टीवी पेश किया है. इस नए मॉडल का नाम R95H है, जो Samsung का अब तक का सबसे बड़ा Micro RGB डिस्प्ले है.

इस टीवी में AI-पावर्ड पिक्चर प्रोसेसिंग, फुल BT.2020 कलर कवरेज, ग्लेयर कम करने की टेक्नोलॉजी, नेक्स्ट-जेन HDR सपोर्ट और इन-बिल्ट ऑडियो मिलता है. R95H मॉडल की कीमत और उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की गई है. आइए इस टीवी के बारे में डिटेल में जानते हैं.

Samsung R95H का डिजाइन 

दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी का कहना है कि यह टीवी एक बिल्कुल नए डिजाइन लैंग्वेज के साथ आता है, जिसमें मजबूत और सॉलिड फ्रेम दिया गया है. इसे आम टीवी की तरह नहीं, बल्कि कमरे का एक स्थायी आर्किटेक्चरल हिस्सा दिखाने के लिए डिजाइन किया गया है. इसका फ्रेम खिड़की जैसा एहसास देता है, जिससे स्क्रीन कमरे में घुली हुई नजर आती है.

इसमें कंपनी के ‘Timeless Gallery’ डिजाइन को नए अंदाज में पेश किया गया है, जिसकी शुरुआत 2013 में हुई थी. नया Timeless Frame चारों तरफ एक समान बॉर्डर देता है, जिससे टीवी बिल्कुल आर्ट गैलरी जैसा लुक देता है.

Samsung R95H की डिस्प्ले

Samsung का कहना है कि R95H डिस्प्ले Micro RGB Precision Colour 100 को सपोर्ट करता है, जिससे BT.2020 कलर रेंज का 100 प्रतिशत कवरेज मिलता है. इस पैनल को सही Micro RGB कलर दिखाने के लिए Verband der Elektrotechnik से सर्टिफिकेशन भी मिला है. इसके अलावा, रिफ्लेक्शन कम करने और अलग-अलग रोशनी में बेहतर कॉन्ट्रास्ट बनाए रखने के लिए इसमें ग्लेयर-फ्री कोटिंग दी गई है.

Samsung R95H का साउंड

कंपनी के मुताबिक, इस टीवी के फ्रेम में ही स्पीकर्स लगाए गए हैं और उनकी साउंड सेटिंग 130-इंच की बड़ी स्क्रीन के हिसाब से की गई है, ताकि आवाज अलग से नहीं बल्कि स्क्रीन पर चल रही ऐक्शन के साथ जुड़ी हुई महसूस हो. बेहतर साउंड प्रोसेसिंग के लिए इसमें Eclipsa Audio भी दिया गया है.

Samsung R95H की हार्डवेयर

हार्डवेयर की बात करें तो Samsung R95H में Micro RGB AI Engine Pro लगा है. इसके साथ Micro RGB Colour Booster Pro और Micro RGB HDR Pro फीचर्स मिलते हैं, जो AI की मदद से रंगों को ज्यादा चटख बनाते हैं, कॉन्ट्रास्ट को संतुलित करते हैं और उजली व अंधेरी दोनों तरह की तस्वीरों में डिटेल बेहतर करते हैं.

Samsung R95H की सॉफ्टवेयर

सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Samsung का नया Vision AI Companion दिया गया है. यह सिस्टम बातचीत के जरिए सर्च करने, पसंद के हिसाब से कंटेंट सुझाने और कई AI टूल्स इस्तेमाल करने की सुविधा देता है. इनमें AI Football Mode Pro, AI Sound Controller Pro, Live Translate, Generative Wallpaper, Microsoft Copilot और Perplexity जैसे फीचर्स शामिल हैं. इनमें से कुछ फीचर्स के लिए कम्पैटिबल ब्लूटूथ रिमोट जरूरी होता है और ये हर देश, भाषा या मॉडल में उपलब्ध नहीं होते.

यह भी पढ़ें: क्या है Micro RGB, जो चर्चा में बना हुआ है? OLED से कितना अलग है ये डिस्प्ले, जानें दोनों के बीच का फर्क

Previous article Pawan Singh Birthday Song: ‘टीआरपी किंग’ के जन्मदिन पर डबल धमाका, शिल्पी-विजय ने रिलीज किया बघवा के बर्थडे सॉन्ग
Next article Ladli Behan Yojana Update : इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे पैसे, लाडली बहना योजना को लेकर आया अपडेट
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel