[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology सही CCTV कैमरा ऐसे चुनें, नहीं तो लीक हो जाएंगे आपके सीक्रेट

सही CCTV कैमरा ऐसे चुनें, नहीं तो लीक हो जाएंगे आपके सीक्रेट

0
सही CCTV कैमरा ऐसे चुनें, नहीं तो लीक हो जाएंगे आपके सीक्रेट
CCTV कैमरा खरीदने की गाइड / pic: X

आज के समय में घर और ऑफिस की सुरक्षा के लिए CCTV कैमरा जरूरी हो गया है. लेकिन अगर इसे सही तरीके से नहीं चुना गया तो यह आपके लिए खतरा भी बन सकता है. कई बार हैकर्स या चोर इन्हीं कैमरों के जरिए आपकी निगरानी कर सकते हैं. इसलिए CCTV खरीदते समय कुछ अहम बातों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है.

साइबर सिक्योरिटी और डेटा प्रोटेक्शन

CCTV कैमरा चुनते समय देखें कि उसमें डेटा स्टोरेज सुरक्षित है और हैकिंग से बचाने के लिए क्या फीचर्स दिये गए हैं. मजबूत एन्क्रिप्शन और सिक्योरिटी प्रोटोकॉल वाले कैमरे ही चुनें.

लेंस और जूम कैपेबिलिटी

कैमरे में डिजिटल जूम और ऑप्टिकल जूम का फर्क समझें. 4MP कैमरा लगभग 40 फीट दूर मौजूद व्यक्ति को पहचान सकता है. अगर आपको लंबी दूरी की निगरानी करनी है तो हाई-रेजॉल्यूशन कैमरा चुनें.

नाइट विजन सपोर्ट

रात में निगरानी के लिए कैमरे में इन्फ्रारेड LED लाइट का होना जरूरी है. इससे अंधेरे में भी साफ फुटेज मिलती है.

टेक्नोलॉजी और डिजाइन

CCTV कैमरे आमतौर पर IP कैमरा और HD Over Coax टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं. डिजाइन के हिसाब से बुलेट कैमरा लंबी दूरी के लिए और डोम कैमरा इनडोर इस्तेमाल के लिए बेहतर होता है. वहीं PTZ कैमरा आउटडोर के लिए परफेक्ट है क्योंकि इसमें पैन, टिल्ट और जूम की सुविधा होती है.

सही चुनाव क्यों जरूरी है

गलत कैमरा चुनने से न सिर्फ आपकी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है बल्कि आपके निजी डेटा भी लीक हो सकते हैं. सही फीचर्स और टेक्नोलॉजी वाला कैमरा आपके घर और ऑफिस को सुरक्षित रखेगा.

यह भी पढ़ें: चीनी सीसीटीवी कैमरों पर रोक, भारतीय ब्रांड्स का बढ़ा दबदबा, देखें ऑप्शंस

यह भी पढ़ें: CCTV पर नया नियम लागू, आपके इस्तेमाल में हो या नया लगवाना हो, तो जरूर जानें

Previous article पलामू में राशन कार्ड जांच में खुलासा, 41 हजार से अधिक लाभुकों का नाम डिलिट
Next article पश्चिमी सिंहभूम के बड़ाजामदा बाजार में दो मोबाइल दुकानों में लाखों की चोरी
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel