[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Canva Down: करोड़ों यूजर्स हुए परेशान, नहीं डाउनलोड हो रहे Image और YouTube थंबनेल

Canva Down: करोड़ों यूजर्स हुए परेशान, नहीं डाउनलोड हो रहे Image और YouTube थंबनेल

0
Canva Down: करोड़ों यूजर्स हुए परेशान, नहीं डाउनलोड हो रहे Image और YouTube थंबनेल
canva down

Canva Down: ऑनलाइन क्रिएटिव डिजाइन प्लेटफॉर्म Canva आज सुबह से डाउन है. जिसकी वजह से करोड़ों यूजर्स को इमेज डाउनलोड करने या डिजाइन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई यूजर्स ने इसकी शिकायत DownDetector पर की है. कई यूजर्स का कहना है कि वे अपना Canva अकाउंट लॉगिन भी नहीं कर पा रहे हैं. इसे लेकर कंपनी ने भी अपने ऑफिशियल X अकाउंट में पोस्ट किया है और साथ ही यूजर्स के लिए मंगलवार को शुरू हुई आउटेज के लिए एक घटना रिपोर्ट भी शुरू की है. फिलहाल कंपनी प्लेटफॉर्म के डाउन होने का पता लगाने में जुटी है.

https://twitter.com/canva/status/1942423645592142274?

Canva प्लेटफॉर्म में आ रही समस्या

Canva प्लेटफॉर्म पर यूजर्स क्रिएटिव डिजाइन, यूट्यूब थंबनेल बनाते हैं. ऐसे में सुबह से यूजर्स को वेबसाइट पर इमेज बनाने में दिक्कतें आ रही हैं. कई यूजर्स ने शिकायत की है कि वे अपने Canva अकाउंट में लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं. वहीं, कई यूजर्स का कहना है कि वे इमेज डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं. इसके अलावा यूजर्स मोबाइल App पर भी Canva का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. कई यूजर्स डिजाइन में किए गए बदलाव को Save नहीं कर पा रहे हैं. यहां तक कि कई बार रिफ्रेश करने पर भी canva काम नहीं कर रहा है.

DownDetector में दर्ज किये गए 600 से ज्यादा रिपोर्ट

DownDetector प्लेटफॉर्म ने भी कंफर्म किया है कि Canva आज सुबह से डाउन है. कई सारे यूजर्स ने शिकायत की है. DownDetector के रिपोर्ट से पता चलता है कि 9% यूजर्स को Canva के मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है तो वहीं 64% यूजर्स वेबसाइट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. Canva डाउन होने का सबसे ज्यादा असर अमेरिका में दिखाई दे रहा है. DownDetector पर अमेरिका से 600 से ज्यादा आउटेज रिपोर्ट दर्ज की गई है.

Image 80
Canva down: करोड़ों यूजर्स हुए परेशान, नहीं डाउनलोड हो रहे image और youtube थंबनेल 3
Previous article Bihar Police: बिहार पुलिस के लिए ये सख्त फरमान जारी, अब ड्यूटी के दौरान ये नहीं पहन सकती महिलाकर्मी
Next article Sourav Ganguly Income Source:क्रिकेट छोड़ने के बाद सौरभ गांगुली कहां से कर रहे है मोटी कमाई, कैसे जी रहे है दादा आलीशान जिंदगी
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel