[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 27 हजार रुपये में खरीदें iPhone 15, जी ललचा देगा Flipkart का एक्सचेंज ऑफर

27 हजार रुपये में खरीदें iPhone 15, जी ललचा देगा Flipkart का एक्सचेंज ऑफर

0
27 हजार रुपये में खरीदें iPhone 15, जी ललचा देगा Flipkart का एक्सचेंज ऑफर
iphone 15

iPhone रखने का क्रेज तो हर किसी को है. आज के समय में हर कोई iPhone खरीदना चाहता है. लेकिन महंगे होने के कारण कई लोग इसे खरीद नहीं पाते. ऐसे में अगर आप भी iPhone खरीदना चाहते हैं तो आपके पास iPhone 15 को सस्ते में खरीदने का मौका है. जी हां, ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर iPhone 15 30 हजार रुपये से भी कम में मिल रहा है. फ्लिपकार्ट iPhone 15 पर धांसू एक्सचेंज ऑफर दे रहा है. जिसका फायदा उठाकर आप भी iPhone 15 को 30 हजार रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 6 हजार में iPhone 16 के लुक वाला स्मार्टफोन लायी यह देसी कंपनी, खुश कर देंगे फीचर्स

Flipkart पर चल रहा ये ऑफर

ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट ने iPhone 15 के 128GB वेरिएंट को 64,400 रुपये में लिस्ट किया है. इस फोन पर फ्लिपकार्ट ग्राहकों को ICICI, Kotak और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 3000 रुपये का इंस्टेंट बैंक ऑफर दे रही है. जिससे इस फोन की कीमत 61,400 रुपये हो जाएगी. खास बात तो यह है कि फ्लिपकार्ट ग्राहकों को iPhone 15 पर 60 हजार रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू भी दे रही है. यानी कि आप अपने पुराने मॉडल को बेचकर iPhone 15 सस्ते में खरीद सकते हैं.

Image 265
27 हजार रुपये में खरीदें iphone 15, जी ललचा देगा flipkart का एक्सचेंज ऑफर 3

मान लीजिए कि आपके पास iPhone 14 है जिसे एक्सचेंज कर आप iPhone 15 खरीदना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट आपको 33,700 रुपये का एक्सचेंज ऑफर देगा. जिससे आपको iPhone 15 सिर्फ 30,700 रुपये में मिल जाएगा. साथ ही 3700 रुपये के बैंक ऑफर के साथ यह फोन 27,000 रुपये में आपको मिल जाएगा. इसके अलावा अगर आपके पास iPhone 13 है तो उसे एक्सचेंज करने पर फ्लिपकार्ट आपको 29,450 रुपये का एक्सचेंज वैल्यू देगा. अगर आप Android यूजर हैं तो भी आप अपने पुराने मॉडल को एक्सचेंज कर iPhone 15 खरीद सकते हैं. Android मॉडल्स पर एक्सचेंज वैल्यू आपको कम मिल सकते हैं. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि एक्सचेंज ऑफर के लिए आपके पुराने मॉडल की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए.

एक्सचेंज वैल्यू चेक करने के लिए करें ये काम

अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आपके पुराने मॉडल पर फ्लिपकार्ट आपको कितने का एक्सचेंज वैल्यू देगा तो आप ये खुद से भी चेक कर सकते हैं. आप फ्लिपकार्ट पर पहले iPhone 15 सर्च करिए. इसके बाद iPhone 15 के ऑप्शन आ जाएंगे. इसके बाद आपके स्क्रीन पर आ रही ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अंदर आपको बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर दिखाई देगा. जिस पर क्लिक कर आप अपने पुराने मॉडल को सेलेक्ट कर उसमें मिल रहे एक्सचेंज वैल्यू को चेक कर सकते हैं. ध्यान रखे कि इस दौरान आपसे आपके पुराने फोन की कंडीशन पूछी जाएगी. जिसे आपको सही-सही बताना है.

iPhone 15 फीचर्स

डिस्प्ले: iPhone 15 में 6.10inch की डायनामिक आइलैंड डिस्प्ले दी गई है.
कैमरा: iPhone 15 में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा है. वहीं, सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा है.
प्रोसेसर: iPhone 15 में Apple A16 बायोनिक चिप है, जो iOS 17 पर काम करता है.

यह भी पढ़ें: 1849 रुपये में मिल रहा Motorola Edge 60 Fusion, Flipkart पर गजब Offer

यह भी पढ़ें: 10 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Realme GT 7, आज पहली सेल पर मिल रहे धांसू ऑफर

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के अनुसार है. शॉपिंग साइट पर भविष्य में कीमत या डिस्काउंट में बदलाव हो सकते हैं.


Previous article ‘दुश्मनों को उन्हीं के भाषा में जवाब…’ कानपुर में पाकिस्तान पर जमकर बरसे सीएम योगी
Next article Bread Roll: ब्रेड रोल ऐसा जिसके स्वाद के दीवाने हो जाएंगे बच्चे, जानें चुटकियों में घर पर बनाने का तरीका
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel