[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 15 हजार में चाहिए ऑल राउंडर 5G स्मार्टफोन? ये फोन हैं बेस्ट पिक

15 हजार में चाहिए ऑल राउंडर 5G स्मार्टफोन? ये फोन हैं बेस्ट पिक

0
15 हजार में चाहिए ऑल राउंडर 5G स्मार्टफोन? ये फोन हैं बेस्ट पिक
15000 से कम कीमत वाले बजट स्मार्टफोन

Budget Smartphones Under Rs 15000: भारत में स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए ऑप्शन्स की कोई कमी नहीं है. जैसे-जैसे बजट हर 2,000 रुपये बढ़ता है, वैसे-वैसे नए फीचर्स, बेहतर कैमरा और ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस वाले फोन सामने आते जाते हैं. ऐसे में अगर बजट सेट हो तो फिर बजट के हिसाब से अच्छा फोन खोजना आसान हो जाता है. अगर आप 15,000 रुपये से कम कीमत में एक ऑल-राउंडर स्मार्टफोन खोज रहे हैं, तो यह सेगमेंट आपके लिए सबसे ज्यादा वैल्यू देता है. इस रेंज में आपको ऐसे फोन मिल जाएंगे, जो परफॉर्मेंस, कैमरा क्वालिटी, बैटरी बैकअप और डेली यूज चारों का बेहतरीन बैलेंस रखते हैं.

Samsung Galaxy M17 5G

Samsung Galaxy M17 5G एक बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन है. इसमें 6.7-इंच का बड़ा Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. यानी कि स्क्रॉलिंग, वीडियो देखने और सोशल मीडिया चलाने का एक्सपीरियंस स्मूद और शार्प होगा. परफॉर्मेंस कि बात करें, तो इस फोन में Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 6GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. यह कॉम्बिनेशन डेली टास्क, मल्टीटास्किंग और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए अच्छा परफॉर्म करता है. फोटोग्राफी के लिए, Samsung Galaxy M17 5G के बैक पैनल में 50MP+5MP+2MP का रियर कैमरा है. सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. पावर के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

वहीं, कीमत कि बात करें, तो अमेजन पर Galaxy M17 का 4GB+128GB बेस वेरिएंट 12,998 रुपये और 6GB+128GB का दूसरा वेरिएंट 13,999 रुपये में लिस्टेड है.

Vivo T4 Lite 5G

Vivo T4 Lite 5G उन यूज़र्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो किफायती दाम में बड़ा डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं. इसमें 6.78-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 6GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. कैमरे कि बात करें तो Vivo T4 Lite 5G में 50MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए इस मॉडल में 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है.

कीमत कि बात करें, तो फ्लिपकार्ट पर इस मॉडल का 4GB+128GB बेस वेरिएंट 11,999 रुपये, 6GB+128GB वाला मिड वेरिएंट 12,999 रुपये और 8GB+256GB वाला टॉप वेरिएंट 14,999 रुपये में लिस्टेड है.

Moto G57 Power

15 हजार के रेंज में बैलेंस्ड परफॉर्मेंस, शानदार बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी के लिए Moto G57 Power अच्छा ऑप्शन है. Moto G57 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,000mAh की दमदार बैटरी है. यह बैटरी आराम से एक से डेढ़ दिन से भी ज्यादा बैकअप देती है. मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.5-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा. इसमें फोटोग्राफी के लिए, 50MP Sony LYTIA 600 का रियर कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलेगा. बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा, जो Android 16 पर काम करेगा. यह 8GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करता है.

कीमत कि बात करें, तो फ्लिपकार्ट पर इस मॉडल के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है.

Oppo A6x 5G

स्टाइल और परफॉर्मेंस का बैलेंस चाहने वाले यूजर्स के लिए Oppo A6x 5G अच्छा ऑप्शन है. इस फोन में 6.75-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. परफॉर्मेंस के लिए मॉडल में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 6GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. फोटोग्राफी के लिए, 13MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 6,500mAh की दमदार बैटरी मिलेगी, जो 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

अमेजन पर इस मॉडल के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है.

डिसक्लेमर: यहां स्मार्टफोन्स की कीमत की जानकारी अमेजन-फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी पर बेस्ड है. ऐसे में खरीदने से पहले कीमत जरूर चेक कर लें.

यह भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी वाला OPPO A6 5G कितना दमदार? खरीदने से पहले पढ़ें पूरा रिव्यू

Previous article बांग्लादेश के कंधे पर बंदूक रखकर ICC से भिड़ा पाकिस्तान, BCCI से टकराव महंगा पड़ सकता है
Next article Peri Peri Aloo Chips Recipe: बच्चों के नखरे को करें पूरा, बनाएं मजेदार पेरी पेरी आलू चिप्स 
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel