[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Redmi 15C 5G लॉन्च, बजट में मिलेगा 6000mAh बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर का दम

Redmi 15C 5G लॉन्च, बजट में मिलेगा 6000mAh बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर का दम

0
Redmi 15C 5G लॉन्च, बजट में मिलेगा 6000mAh बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर का दम
Redmi 15C 5G लॉन्च

Redmi 15C 5G Launched: चाइनीज टेक कंपनी Redmi ने अपना नया स्मार्टफोन Redmi 15C 5G भारत में आज लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस नये मॉडल को बजट सेगमेंट में लॉन्च किया है. इस नये फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार 6,000mAh की बैटरी है. साथ ही यह फोन Redmi 14C 5G का अपग्रेडेड वर्जन है. आइए, इस फोन से जुड़ी सारी डिटेल्स जानते हैं.

Redmi 15C 5G की क्या है कीमत?

Redmi 15C 5G को कंपनी के ऑफिशियल साइट के अलावा ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Amazon पर लॉन्च किया गया है. Redmi 15C 5G को कंपनी ने 3 कलर ऑप्शन Dusk Purple, Moonlight Blue, और Midnight Black में पेश किया है. इस मॉडल को 4GB+128GB, 6GB+128G और 8GB+128G वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है. कीमत कि बात करें, तो बेस वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये, मिड वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है. वहीं, इस मॉडल की सेल 11 दिसंबर से शुरू होगी.

Redmi 15C 5G फीचर्स?

डिस्प्ले: Redmi 15C 5G में 6.9-inch का डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz Adaptive Sync स्क्रीन रिफ्रेश रेट होगा को सपोर्ट करेगा. ये यूजर्स को स्क्रॉलिंग से लेकर गेमिंग तक काफी स्मूद एक्सपीरियंस देगा. साथ ही यह TUV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ लॉन्च हुआ है, जो ‘दिनभर की आंखों की सुरक्षा’ का दावा करता है. इसके अलावा, मॉडल IP64 रेटिंग से लैस है. यानी धूल और हल्के पानी की छींटों से डिस्प्ले को नुकसान नहीं पहुंचेगा.

प्रोसेसर: Redmi 15C 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो Android 15-based Xiaomi HyperOS 2 पर काम करेगा. इसके अलावा, इस मॉडल में AI बेस्ड टूल्स जैसे Circle to Search जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.

कैमरा: मॉडल के बैक पैनल में 50MP का पावरफुल AI डुअल कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा फ्रंट में दिया गया है.

बैटरी: Redmi 15C 5G में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है.

यह भी पढ़ें: Oppo और OnePlus को टक्कर देने आ गया Vivo X300 Series, 200MP कैमरे के साथ मचाएगा तहलका

यह भी पढ़ें: Moto G57 Power Sale Starts: 13 हजार से कम में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला फोन, पहली सेल में बंपर डिस्काउंट

Previous article राजनीति के बीच संचार साथी ऐप की सुनामी! 1 दिन में 10 गुना डाउनलोड
Next article UPSC CSE Interview Schedule 2025: UPSC इंटरव्यू का शेड्यूल, ऐसे करें डाउनलोड
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel