[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Redmi 15A 5G लॉन्च, जानिए 6300mAh बैटरी वाले फोन की कीमत और फीचर्स

Redmi 15A 5G लॉन्च, जानिए 6300mAh बैटरी वाले फोन की कीमत और फीचर्स

0
Redmi 15A 5G लॉन्च, जानिए 6300mAh बैटरी वाले फोन की कीमत और फीचर्स
रेडमी 15ए 5जी लॉन्च / फोटो- रेडमी

चाइनीज टेक कंपनी Redmi ने अपने बजट सेगमेंट को मजबूत करते हुए नया Redmi 15A लॉन्च किया है, जो कम कीमत में बड़े फीचर्स के साथ आता है. इस स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और 5G सपोर्ट जैसी खूबियां दी गई हैं, जो इसे डेली यूज के लिए एक दमदार ऑप्शन बनाती हैं. जानिए इसकी कीमत और फीचर्स.

क्या है कीमत?

Redmi 15A को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत-

  • 4GB + 64GB: ₹12,999
  • 4GB + 128GB: ₹14,499
  • 6GB + 128GB: ₹16,499

यह स्मार्टफोन Ace Black, Awesome Blue और Amaze Purple कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इस नये मॉडल की सेल 3 अप्रैल से Flipkart, Mi.com और Xiaomi रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी.

डिजाइन और लुक

फोन का डिजाइन मॉडर्न और सिंपल रखा गया है, जिसमें फ्लैट बैक पैनल और रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. बैक पैनल में दो कैमरा और LED फ्लैश शामिल हैं. फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच और थोड़े मोटे बेजेल्स दिए गए हैं, जबकि पावर और वॉल्यूम बटन दाईं तरफ मौजूद हैं.

Redmi 15A स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

डिस्प्ले: Redmi 15A में 6.9-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz, 90Hz और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसमें 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 800 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है.

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए, इसमें 32MP का मेन रियर कैमरा (f/2.0 अपर्चर) और LED फ्लैश दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए, इसमें 6nm पर बने ऑक्टा-कोर T8300 5G प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali-G57 GPU सपोर्ट दिया गया है. फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3.0 पर चलता है और कंपनी 4 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रही है.

बैटरी: फोन में 6,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़ें: 9,500 रुपये सस्ता हुआ Samsung का धांसू फोन, अमेजन पर बंपर डील

Previous article O’Romeo OTT Release: शाहिद कपूर की डार्क लव स्टोरी O’Romeo अब OTT पर, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Next article स्टील सेक्टर में आई नई जान, GrafTech के ऐलान से HEG और Graphite India के निवेशक हुए गदगद
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel