[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Realme का दमदार 7,000mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन लॉन्च, 1% बैटरी में भी 40 मिनट तक कर सकेंगे बात

Realme का दमदार 7,000mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन लॉन्च, 1% बैटरी में भी 40 मिनट तक कर सकेंगे बात

0
Realme का दमदार 7,000mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन लॉन्च, 1% बैटरी में भी 40 मिनट तक कर सकेंगे बात
Realme C85 5G लॉन्च

Realme C85 5g Launched: चाइनीज टेक कंपनी Realme ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C85 5G आज भारत में लॉन्च कर दिया है. इस नये मॉडल में कंपनी ने 7,000mAh बैटरी दिया है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यूजर्स 1% बैटरी में भी 40 मिनट तक कॉल पर बात कर सकते हैं. इसमें 50MP का रियर कैमरा दिया गया है. आइए जानते हैं इस मॉडल की कीमत और फीचर्स.

Realme C85 5G की क्या है कीमत? | Realme C85 5G Price

Realme C85 5G को रियलमी ने ऑफिशियल साइट के अलावा ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर लॉन्च किया है. इस मॉडल में दो वेरिएंट 4GB+128.0GB और 6GB+128.0GB मिलेंगे. कीमत कि बात करें, तो बेस वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है. यह मॉडल दो कलर Parrot Purple और Peacock Green ऑप्शन मिलेंगे. इस स्मार्टफोन की सेल आज से ही शुरू हो गई है.

Image 296
Realme c85 5g की कीमत

Realme C85 5G में क्या होगा खास? | Realme C85 5G Features

डिस्प्ले: Realme C85 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.8 इंच का Super Bright AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. मॉडल MIL STD 810H से सर्टिफाइड है और साथ ही धूल और पानी से डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए IP69 Pro रेटिंग से लैस है. यानी कि फोन चाहे गिर जाये या पानी में भीग जाये फिर भी डिस्प्ले को नुकसान नहीं पहुंचेगा.

कैमरा: Realme C85 5G में 50MP का Sony AI रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. साथ ही इसमें AI Edit Genie जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.

प्रोसेसर: मॉडल में MediaTek Dimensity 6300 का चिसपेट दिया गया है.

बैटरी: इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है. इसमें 7,000mAh बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 6.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगा. कंपनी का दावा है, कि 5 मिनट के चार्जिंग पर 1.5 घंटे की बैटरी लाइफ ऑफर करेगा. साथ ही 1% बैटरी पर भी यह 40 मिनट तक का कॉलिंग टाइम और 9 घंटे का स्टैंडबाय दे सकता है.

यह भी पढ़ें: Nothing का बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, सस्ते में मिलेगा MediaTek का पावरफुल प्रोसेसर और ट्रिपल कैमरा

यह भी पढ़ें: 5,000 रुपये सस्ता मिल रहा Realme का नया धाकड़ गेमिंग मॉडल, प्रोसेसर से लेकर बैटरी और कैमरा सब है सुपरहिट

Previous article CM Nitish Kumar Photos: अचानक सचिवालय पहुंचे सीएम नीतीश, अफसरों को फटकारा- टाइम से ऑफिस पहुंचें और ढंग से काम करें
Next article Bihar News: अब मुफ्त में सीखिए एआई, ऐसा करनेवाला बिहार बना देश का पहला राज्य
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel