[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 2500 रुपये से कम में ये रूम हीटर करेंगे कमरा झटपट गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, देखें बेस्ट ऑप्शंस

2500 रुपये से कम में ये रूम हीटर करेंगे कमरा झटपट गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, देखें बेस्ट ऑप्शंस

0
2500 रुपये से कम में ये रूम हीटर करेंगे कमरा झटपट गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, देखें बेस्ट ऑप्शंस
रूम हीटर/ फोटो- एआई

Room Heaters Under Rs 2500: दिसंबर खत्म होने को है और मौसम में भी बदलाव हो रहा है. सुबह में सर्द हवाएं चल रही हैं और रात में ठिठुरने वाली सर्दी हालत खराब कर रही है. ऐसे में इस कड़ाके की ठदं से बचने के लिए रूम हीटर अच्छा ऑप्शन है. क्योंकि, रूम हीटर कम खर्च में ही कमरे को जल्दी गर्म कर देते हैं और पोर्टेबल होने के कारण कहीं भी आसानी से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, कई लोग बिजली बिल के डर से इसे नहीं खरीदते, लेकिन अगर रूम हीटर चुना जाए तो इस परेशानी से भी बचा जा सकता है. ऐसे में अगर आप भी अपने घर के लिए ऐसा रूम हीटर खरीदना चाहते हैं, जो बजट में भी हो और बिल भी न बढ़ाए तो आपके लिए लाए हैं हम कुछ शानदार ऑप्शंस. आइए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

क्रॉम्पटन इंस्टा कंफी रूम हीटर | Crompton Insta Comfy Room Heater

अमेजन पर Crompton Insta Comfy Room Heater की कीमत 1,347 रुपये है. Crompton के इस हीटर में डुअल हीट सेटिंग्स जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे आप अपनी अपनी जरूरत के अनुसार टेंपरेचर कंट्रोल कर सकते हैं. इसमें हाई-एफिशिएंसी क्वार्ट्ज रॉड दिया गया है, जो दो पावर ऑप्शन 400W + 400W के साथ आता है. सेफ्टी के लिए इसमें रस्ट-फ्री स्टेनलेस स्टील रिफ्लेक्टर, टिप-ओवर प्रोटेक्शन, ISI अप्रूवल, शॉक-प्रूफ बॉडी और कैरी हैंडल दिया गया है. यह हीटर 200–220V, 50Hz पावर पर काम करता है और इसकी कुल कैपेसिटी 800W है. इसमें 1 साल की वारंटी भी मिलती है.

Image 261
क्रॉम्पटन इंस्टा कंफी रूम हीटर कीमत

बजाज मैजेस्टी RX10 रूम हीटर | Bajaj Majesty RX10 Room Heater

ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट अमेजन पर 2,099 रुपये में लिस्टेड Bajaj का Majesty RX10 रूम हीटर कम बिजली खपत में ही कमरे को जल्दी गर्म कर देता है. यह रूम हीटर 100–150 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए परफेक्ट ऑप्शन है और इसमें लगा मजबूत कॉपर मोटर स्थिर एयरफ्लो और समान हीटिंग इंश्योर करता है. इसमें लो से हाई हीटिंग ऑप्शन के लिए डुअल हीट सेटिंग्स और कमरे के टेंपरेचर को नॉर्मल और आरामदायक बनाए रखने के लिए एडजस्टेबल थर्मोस्टैट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. सेफ्टी के लिए इसमें थर्मल कट-ऑफ प्रोटेक्शन और एडवांस सेफ्टी मैकेनिज्म दिया गया है. इस प्रोडक्ट पर आपको 2 साल की वारंटी भी मिलेगी.

Image 265
बजाज मैजेस्टी rx10 रूम हीटर प्राइस

महाराजा रूम हीटर |Maharaja Room Heater

अमेजन पर Maharaja Whiteline Lava Quartz रूम हीटर की कीमत 1,895 रुपये है. यह हीटर तीन क्वार्ट्ज एलिमेंट्स के जरिए रेडिएंट हीटिंग देता है. इसमें 400W से 1200W तक के सेलेक्टेबल हीट लेवल्स दिए गए हैं, जिससे आप जरूरत के अनुसार टेंपरेचर कंट्रोल कर सकते हैं. सेफ्टी के लिए इसमें टिप-ओवर प्रोटेक्शन और ISI सर्टिफिकेशन मौजूद है. इस प्रोडक्ट पर आपको 1 साल की वारंटी भी मिलेगी.

Image 264
महाराजा रूम हीटर प्राइस

क्रॉम्प्टन इंस्टा कोजी रूम हीटर | Crompton Insta Cozy Room Heater

Crompton Insta Cozy रूम हीटर अमेजन पर 2,538 रुपये में लिस्टेड है. यह हीटर कम बिजली खपत के साथ जल्दी रूम गर्म करता है. इसमें तीन हीट सेटिंग्स दिया गया है, जिससे यूजर्स अपनी आरामदायक जरूरत के अनुसार हीट आउटपुट एडजस्ट कर सकते हैं. सेफ्टी के लिए इसमें टिल्ट प्रोटेक्शन, ISI अप्रूवल और स्टेनलेस स्टील रिफ्लेक्टर दिया गया है, जो मजबूती और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित करता है. इसमें 1 साल की वारंटी भी मिलती है.

Image 263
क्रॉम्प्टन इंस्टा कोजी रूम हीटर प्राइस

उषा हीट कन्व्हेक्टर रूम हीटर | USHA Heat Convector Room Heater

अमेजन पर USHA Heat Convector 812 T रूम हीटर की कीमत 2,399 रुपये है. इस हीटर को खासतौर पर छोटे और कॉम्पैक्ट स्पेस में स्पॉट हीटिंग के लिए डिजाइन किया गया है. इसका ट्विन टर्बो डिजाइन और इनबिल्ट फैन फास्ट एयर सर्कुलेशन के जरिए तुरंत कमरे को गर्म करता है. साइड एयर वेंट्स एयरफ्लो की एफिशिएंसी बढ़ाते हैं, जबकि कन्वेक्शन हीटिंग टेक्नोलॉजी कमरे में एक-सा और स्टेबल टेंपरेचर बनाए रखती है.

Image 262
उषा हीट कन्व्हेक्टर रूम हीटर प्राइस

यह भी पढ़ें: Room Heaters: 5 हजार से भी कम में ब्रांडेड हीटर जो मिनटों में कमरे को कर देंगे गर्म, देखें बेस्ट ऑप्शन

Previous article Chanakya Niti: क्या आपके आसपास भी हैं टॉक्सिक लोग? चाणक्य नीति से जानें बचाव के अचूक तरीके
Next article Christmas Special Rose Cookies: त्योहार का मजा बढ़ाएंगे कुरकुरे क्रिसमस स्पेशल गुलाब कुकीज
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel