[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Budget 2026: भारत का नया AI प्लेटफॉर्म ‘भारत विस्तार’ पहुंचेगा किसानों तक, जानिए कैसे बदल जाएगी खेती

Budget 2026: भारत का नया AI प्लेटफॉर्म ‘भारत विस्तार’ पहुंचेगा किसानों तक, जानिए कैसे बदल जाएगी खेती

0
Budget 2026: भारत का नया AI प्लेटफॉर्म ‘भारत विस्तार’ पहुंचेगा किसानों तक, जानिए कैसे बदल जाएगी खेती
Bharat Vistaar AI Tool

बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों के लिए एक नई टेक्नोलॉजी की झलक दिखाई है. उन्होंने भारत विस्तार (Bharat Vistaar) लॉन्च करने का ऐलान किया. यह एक मल्टी-भाषी और AI-पावर्ड डिजिटल प्लेटफार्म है. इसका मकसद है कि भारत के हर कोने में किसानों तक सटीक और आसान कृषि सलाह पहुंचे, खासकर उन इलाकों में जो दूर-दराज हैं.

इस प्लेटफार्म में सरकारी वेरिफाइड डेटा और AI को मिलाकर हर क्षेत्र के लिए स्पेशल, प्रैक्टिकल गाइडेंस दी जाएगी. यानी किसान अब सीधे अपने खेत पर ही सही, फास्ट और स्मार्ट निर्णय ले पाएंगे, और खेती के हर फैसले में मदद मिलेगी.

कैसे काम करेगा Bharat Vistaar AI टूल?

यह एक ऐसा AI टूल है जो दो बड़ी चीजें लेकर आता है. पहली है अग्रि स्टैक (Agri Stack) पोर्टल. इसमें किसानों के डिजिटल रिकॉर्ड और खेती से जुड़ी अहम जानकारी होती है. दूसरी है ICAR (Indian Council of Agricultural Research) का पैकेज ऑफ प्रैक्टिसेज. इसमें रिसर्च पर बेस्ड सलाह होती है. जैसे फसल, मिट्टी की सेहत, सिंचाई और कीट नियंत्रण.

इस AI टूल की खास बात ये है कि ये आपके खेत की हालत, मिट्टी की क्वालिटी, मौसम और आपकी मौजूदा खेती की आदतों को देखकर कस्टमाइज्ड सलाह देता है. और सबसे अच्छी बात यह है कि ये सलाह कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी, ताकि हर किसान आसानी से समझ सके और इस्तेमाल कर सके.

कुल मिलाकर, Bharat Vistaar किसानों की फैसले लेने की ताकत बढ़ाएगा, टिकाऊ खेती को बढ़ावा देगा और फसल की गुणवत्ता में सुधार लाएगा. AI की मदद से इनसाइट्स और बहुभाषी सपोर्ट के साथ ये प्लेटफॉर्म डिजिटल खेती को और ज्यादा समावेशी, आसान और किसान फ्रेंडली बनाने की दिशा में बड़ा कदम है.

यह भी पढ़ें: Budget 2026: निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, नई टेक्नोलॉजी और AI के असर की जांच के लिए बनेगी कमिटी

Previous article Vijay Chouhan New Bhojpuri Song: होली से पहले विजय चौहान का ‘मिसी जनी गलिया’ ने मचाया तहलका, शिल्पी राज की आवाज ने लूटा दिल
Next article Cabbage Soup: ठंड के दिनों में शाम में बनाएं ये स्वादिष्ट पत्ता गोभी का सूप
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel