[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Budget 2026 में AI पर बड़ा जोर, ग्रोथ का मजबूत जरिया बनेगी न्यू टेक्नोलॉजी

Budget 2026 में AI पर बड़ा जोर, ग्रोथ का मजबूत जरिया बनेगी न्यू टेक्नोलॉजी

0
Budget 2026 में AI पर बड़ा जोर, ग्रोथ का मजबूत जरिया बनेगी न्यू टेक्नोलॉजी
बजट 2026 एआई टेक्नोलॉजी

Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी देश की आर्थिक ग्रोथ को कई गुना बढ़ाने का काम कर सकती हैं. उनके मुताबिक नई टेक्नोलॉजी प्रोडक्शन को तेज कर रही है और इंडस्ट्री को ज्यादा एफिशिएंट बना रही है.

नई तकनीक के साथ बढ़ती चुनौतियां

वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि जहां नई तकनीकें प्रोडक्शन बढ़ा रही हैं, वहीं इनके साथ पानी और ऊर्जा की मांग भी तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में भविष्य की ग्रोथ के लिए रिसोर्सेज का सही और संतुलित इस्तेमाल बेहद जरूरी हो गया है.

इकोनॉमिक सर्वे का साफ संदेश

30 जनवरी को पेश हुए आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में AI को लेकर साफ शब्दों में कहा गया, कि भारत का AI भविष्य इस बात से तय नहीं होगा कि सबसे बड़ा मॉडल कौन बनाता है. असली मुकाबला इन चुनौतियों को बेहतर तरीके से संभालने का होगा.

किन सीमाओं से तय होगा AI का भविष्य

इकोनॉमिक सर्वे के मुताबिक, AI से जुड़ी सबसे बड़ी सीमाएं कंप्यूटिंग पावर, बिजली, स्किल्ड टैलेंट, रोजगार और पूंजी हैं. अगर भारत इन सभी मोर्चों पर संतुलन बना पाता है, तो AI देश की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है.

नीतियों को जोड़ने की जरूरत

सर्वे यह भी संकेत देता है कि AI से जुड़ी अलग-अलग नीतियां भले ही अलग दिखें, लेकिन इन सभी को एक साथ जोड़कर देखने की जरूरत है. तभी भारत AI के मौके का सही फायदा उठा पाएगा और लंबे समय में टिकाऊ विकास हासिल कर सकेगा.

यह भी पढ़ें: Budget 2026: ISM 2.0 और नई इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाओं से देश को मिलेगा टेक और इंडस्ट्री का बूस्ट

Previous article Union Budget 2026: पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ करेगी सरकार, बजट में प्रावधान
Next article कंटेंट क्रिएटर्स के लिए मास्टर प्लान, 15000 स्कूलों में कंटेंट लैब, देश को मिलेगा नया डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel