[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology अब दादा-दादी भी साल भर रहेंगे ऑनलाइन, BSNL लाया सीनियर सिटीजन्स के लिए खास Samman Plan, 365 दिनों तक डेली मिलेगा 2GB डेटा

अब दादा-दादी भी साल भर रहेंगे ऑनलाइन, BSNL लाया सीनियर सिटीजन्स के लिए खास Samman Plan, 365 दिनों तक डेली मिलेगा 2GB डेटा

0
अब दादा-दादी भी साल भर रहेंगे ऑनलाइन, BSNL लाया सीनियर सिटीजन्स के लिए खास Samman Plan, 365 दिनों तक डेली मिलेगा 2GB डेटा
बीएसएनएल सम्मान प्लान

BSNL Samman Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपना यूजर बेस बढ़ाने के लिए आए दिन एक से बढ़कर एक प्लान और ऑफर्स पेश कर रही है. हाल ही में, BSNL ने नए यूजर्स के लिए 1 रुपये का दिवाली बोनांजा ऑफर पेश किया था. जिसमें नए यूजर को कंपनी सिर्फ 1 रुपये में नया 4G सिम दे रही है, वो भी 30 दिनों की वैलिडिटी, 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ. लेकिन कंपनी के एक और नए प्लान ने सबकिओ हैरान कर दिया है. BSNL अब सीनियर सिटीजन्स के लिए एक नया प्लान लेकर आया है. जिसका नाम ‘BSNL Samman Plan’ है. इस नए प्लान में साल भर की वैलिडिटी कंपनी ऑफर कर रही है. ऐसे में ये प्लान उनके लिए शानदार है, जो अपने माता-पिता के लिए लंबी वैलिडिटी वाला प्लान ढूंढ रहे हैं. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

क्या है BSNL Samman Plan?

कंपनी का BSNL Samman Plan खास 60 साल से ज्यादा उम्र के सीनियर सिटीजन्स के लिए है. कंपनी ने इस प्लान को खास दिवाली के मौके पर पेश किया है. कंपनी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर इस ऑफर की जानकारी दी है. जिसमें कंपनी ने लिखा है कि, ‘इस दिवाली BSNL कि ओर से हमारे सीनियर सिटीजन्स के लिए एक खास तोहफा.’

BSNL Samman Plan में क्या मिलेंगे बेनिफिट्स?

BSNL Samman Plan में कंपनी 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है. जिसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 फ्री SMS और डेली 2GB डेटा का फायदा यूजर्स को मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान में 6 महीने के लिए फ्री BiTV प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का भी फायदा यूजर्स को दिया जा रहा है. यानी कि कॉलिंग से लेकर एंटरटेनमेंट तक का फायदा एक ही प्लान में यूजर्स को मिल रहा है. वहीं, कीमत कि बात करें तो इस प्लान की कीमत कंपनी ने 1812 रुपये रखा है.

कब से कब तक है ऑफर?

कंपनी का BSNL Samman Plan 18 अक्टूबर से 18 नवंबर तक ही वैलिड है. ध्यान रहे कि ये ऑफर सिर्फ नए यूजर्स सीनियर सिटीजन्स के लिए ही है. ऐसे में अगर आप भी अपने दादा-दादी के लिए इस ऑफर का फायदा लेने चाहते हैं, तो अपने नजदीकी BSNL ऑफिस, BSNL सेल्फ केयर ऐप या फिर वेबसाइट पर जाकर इसकी डिटेल में जानकारी ले सकते हैं.

कौन उठा सकता है ऑफर का फायदा?

इस ऑफर का फायदा सिर्फ 60 साल से ज्यादा उम्र के नए सीनियर सिटीजन्स यूजर के लिए ही है.

BSNL का दिवाली धमाका, 1 रुपये में नए यूजर्स को दे रहा 4G सिम, 30 दिन की वैलिडिटी और भी बहुत कुछ

Jio-Airtel छोड़िए, ये कंपनी दे रही 485 रुपये में 72 दिन की वैलिडिटी, साथ में डेली 2GB डेटा भी

Previous article Mini Pizza Recipe Without Oven: बिना ओवन के बनाएं बच्चों का फेवरेट मिनी पिज्जा, घर बैठे मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा टेस्ट
Next article Bhai Dooj 2025: भईया दूज पर होती है यमराज की पूजा, जानें चंद्रमा से क्या है इस त्योहार का संबंध
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel