[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology BSNL का धाकड़ प्लान! 6 महीनों तक मिलेगी 90GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, कीमत मात्र इतनी

BSNL का धाकड़ प्लान! 6 महीनों तक मिलेगी 90GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, कीमत मात्र इतनी

0
BSNL का धाकड़ प्लान! 6 महीनों तक मिलेगी 90GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, कीमत मात्र इतनी
BSNL Recharge Plan

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार और किफायती प्रीपेड प्लान पेश किया है, जिसमें आधे साल की सेवा वैधता मिलती है. कंपनी द्वारा ‘हाफ ईयर, फुल पावर’ नाम से लॉन्च किए गए इस प्लान की वैधता 180 दिनों की है. मात्र ₹897 की कीमत में मिलने वाले इस प्लान में यूजर्स को भरपूर डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं.

अगर आप भी BSNL यूजर है और लंबे समय के लिए एक किफायती और भरोसेमंद रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. आइए विस्तार से जानते हैं इस प्लान के सभी बेनिफिट्स के बारे में.

BSNL का ₹897 वाला प्लान  

BSNL ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक किफायती और दमदार प्लान पेश किया है. कंपनी का ₹897 वाला यह प्लान पूरे भारत में उपलब्ध है और इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और कुल 90GB हाई-स्पीड डाटा की सुविधा मिलती है. डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है. यह प्लान आधे साल यानी 180 दिनों की वैधता के साथ आता है, जिससे यह देश के सबसे किफायती और लंबे वैधता वाले प्रीपेड प्लानों में से एक बन जाता है.

यह भी पढ़ें: Jio का यह प्लान देगा 200 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा की सुविधा, कीमत जान दिल हो जाएगा गार्डन-गार्डन

इतना ही नहीं, BSNL अपने इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को BiTV का सब्सक्रिप्शन फ्री में ऑफर कर रहा है, जिसके तहत यूजर्स 350 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस ले सकते हैं. BSNL ने हाल ही में इस सर्विस को लॉन्च किया है.

BSNL 5G अब दूर नहीं  

भारत संचार निगम लिमिटेड देशभर में 4G सेवाओं के विस्तार की प्रक्रिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है. कंपनी अपने निर्धारित एक लाख 4G साइट्स की स्थापना के बेहद करीब पहुंच चुकी है. एक बार सारी साइट्स स्थापित हो जाने के बाद इसे 5G में अपग्रेड कर दिया जाएगा. BSNL की 4G सेवाएं और प्रतिस्पर्धात्मक टैरिफ इसे एक बेहतरीन विकल्प के रूप में उभरने में मदद कर रहे हैं, खासकर उन उपभोक्ताओं के लिए जो इसे अपने सेकेंडरी सिम कार्ड के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: Jio अपने 49 करोड़ यूजर्स पर मेहरबान, 100 रुपये वाले प्लान में मिल रहा है 299 रुपये वाले प्लान का फायदा

यह भी पढ़ें: Jio Free Offer: मुकेश अंबानी की कंपनी दे रही 3 महीने के रीचार्ज पर 3 महीने का रीचार्ज फ्री, ऑफर जानकर झूम उठेंगे आप

Previous article Bihar News: गुड न्यूज! गया और मधुबनी में लगेगी दवा फैक्ट्री, पटना बाइपास पर खुलेंगे स्पेशियलिटी अस्पताल
Next article GST Scam: जमशेदपुर जीएसटी घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख रुपये किये जब्त, 800 करोड़ का है स्कैम
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel