[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Jio-Airtel छोड़िए, सस्ते में BSNL दे रहा साल भर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 3GB डेटा

Jio-Airtel छोड़िए, सस्ते में BSNL दे रहा साल भर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 3GB डेटा

0
Jio-Airtel छोड़िए, सस्ते में BSNL दे रहा साल भर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 3GB डेटा
बीएसएनएल एनुअल प्लान

BSNL Annual Plan: हर तरफ जियो, एयरटेल और वीआई के रिचार्ज प्लान्स के महंगे होने की चर्चा हो रही है. इसी बीच सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स के लिए नये प्लान्स और ऑफर लेकर आ रहा है. अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म्स पर BSNL ने एक प्लान के बारे में पोस्ट किया है. ये प्लान कंपनी का एनुअल प्लान यानी कि पूरे 365 दिनों वाला प्लान है, जिसकी कीमत प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के एनुअल प्लान से कम है. इतना ही नहीं, अपने इस एनुअल प्लान में BSNL 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री मैसेजिंग और डेटा का फायदा दे रही है. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

बीएसएनएल का एनुअल प्लान

BSNL अपने सस्ते प्लान्स के लिए जानी जाती है. ऐसे में अब कंपनी अपने यूजर्स को सस्ते में एनुअल प्लान भी ऑफर कर रही है. बीएसएनएल के इस एनुअल प्लान में यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS का फायदा उठा सकते हैं. डेटा कि बात करें, तो इस प्लान में कंपनी यूजर्स को हर दिन 3GB डेटा का फायदा दे रही है. यानी कि पूरे साल भर जितनी चाहे उतनी बातें करिए, जितना मन उतना डेटा का इस्तेमाल करिए और तो और फ्री में मैसेजिंग का भी फायदा उठाइए.

क्या है कीमत?

बीएसएनएल के इस एनुअल प्लान की कीमत जियो, एयरटेल और वीआई के एनुअल प्लान से कम है. जहां प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को 3599 रुपये में एनुअल प्लान ऑफर कर रही है, वहीं बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए सिर्फ 2799 रुपये में एनुअल प्लान लेकर आया है. यानी कि प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से 800 रुपये कम में बीएसएनएल अपने यूजर्स को 365 दिन तक कॉलिंग-डेटा का फायदा दे रहा है.

यह भी पढ़ें: BSNL का बड़ा धमाका, इस प्लान में दे रहा अब रोज 2.5GB डेटा, वो भी पूरे साल

यह भी पढ़ें: 5 रुपये में 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, BSNL के इस पैक के सामने Airtel और Jio पानी भरेंगे

Previous article यह भारत नहीं है… न्यूजीलैंड में फिर रोका गया सिख नगर कीर्तन, ब्रायन तमाकी ग्रुप ने लगाया घातक हथियार लहराने का आरोप
Next article Bihar News: बिहार सरकार ने 1 करोड़ जॉब देने के लिए विभागों को किया टाइट, पूछा-रोजगार देने के लिए क्या कर रहे, आगे क्या करेंगे?
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel