[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology BSNL लाया स्टूडेंट्स के लिए खास ऑफर, 251 रुपये में दे रहा 100GB डेटा, साथ में कॉलिंग और फ्री SMS का भी फायदा

BSNL लाया स्टूडेंट्स के लिए खास ऑफर, 251 रुपये में दे रहा 100GB डेटा, साथ में कॉलिंग और फ्री SMS का भी फायदा

0
BSNL लाया स्टूडेंट्स के लिए खास ऑफर,  251 रुपये में दे रहा 100GB डेटा, साथ में कॉलिंग और फ्री SMS का भी फायदा
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान

BSNL Recharge Plan: देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने हर तरह के यूजर्स के लिए कई सारे रिचार्ज प्लान्स और ऑफर्स लेकर आती है. हाल ही में, कंपनी सीनियर सिटीजन्स के लिए सम्मान प्लान ऑफर लेकर आई थी. वहीं, अब स्टूडेंट्स के लिए भी कंपनी ने नया ऑफर पेश कर दिया है, जिसमें कंपनी स्टूडेंट्स को भर-भर कर डेटा दे रही है. दरअसल, चिल्ड्रेंस डे के मौके पर कंपनी स्टूडेंट्स के लिए खास ऑफर लेकर आयी है, जिसकी कीमत 251 रुपये है. खास बात यह है कि इस प्लान में स्टूडेंट्स को 100GB डेटा का फायदा मिल रहा है. आइए जानते हैं इस नये प्लान के बारे में.

कंपनी का नया BSNL Leaner Plan

BSNL ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर इस नये प्लान के बारे में जानकारी दी है. पोस्ट में कंपनी ने बताया है कि, स्टूडेंट्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने खास BSNL Leaner Plan ऑफर लॉन्च किया है. इस ऑफर के तहत सिर्फ 251 रुपये में स्टूडेंट्स 100GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं.

BSNL के 251 रुपये में मिलेंगे ये बेनिफिट्स

BSNL के नये BSNL Leaner Plan ऑफर में स्टूडेंट्स को 251 रुपये में 28 दिनों के लिए 100GB डेटा का फायदा मिलेगा. वहीं, सिर्फ डेटा ही नहीं बल्कि स्टूडेंट्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर डेली 100 फ्री SMS का फायदा उठा सकते हैं. यानी कि 300 रुपये से कम में यूजर्स को कॉलिंग, मैसेजिंग और भर-भर कर डेटा का फायदा मिलेगा.

कब से कब तक है ऑफर?

BSNL का ये नया ऑफर 14 नवंबर से 14 दिसंबर तक ही वैलिड है.

कैसे कर सकते हैं इस प्लान को एक्टिव?

BSNL का ये नया प्लान आपको UPI में आराम से मिल जाएगा. इसके अलावा आप BSNL के ऑफिशियल वेबसाइट, बीएसएनएल ऐप या फिर कस्टमर सर्विस सेंटर से एक्टिवेट करवा सकते हैं.

BSNL का ये प्लान किसके लिए है बेस्ट?

BSNL का ये प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें ऑनलाइन क्लास, ऑनलाइन रिसर्च या ऑनलाइन प्रोजेक्ट्स पर काम करने हैं. ऐसे में सस्ते में ज्यादा डेटा के फायदे के लिए उनके लिए ये प्लान अच्छा ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें: एक बार रिचार्ज और 300 दिनों की राहत, BSNL के इस प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और 32GB डेटा का भी मजा

यह भी पढ़ें: BSNL दे रहा सस्ते में 50 दिनों की वैलिडिटी और डेली 2GB डेटा भी, कीमत 350 रुपये से भी कम

Previous article De De Pyaar De 2 Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर चमकी ‘दे दे प्यार दे 2’, रकुल प्रीत की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी
Next article School Holiday : दिसंबर में स्कूलों में लगातार 8 दिन की छुट्टी
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel