[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology BSNL ने कर दिया सस्ते में नंबर एक्टिव रखने का जुगाड़, 107 रुपये में दे रही 28 दिनों की वैलिडिटी, चेक करें डिटेल्स

BSNL ने कर दिया सस्ते में नंबर एक्टिव रखने का जुगाड़, 107 रुपये में दे रही 28 दिनों की वैलिडिटी, चेक करें डिटेल्स

0
BSNL ने कर दिया सस्ते में नंबर एक्टिव रखने का जुगाड़, 107 रुपये में दे रही 28 दिनों की वैलिडिटी, चेक करें डिटेल्स
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान

BSNL Cheapest Recharge Plan: देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने सस्ते रिचार्ज प्लान्स के लिए जानी जाती है. क्योंकि, कंपनी किफ़ायतों दामों में अपने यूजर्स को मंथली से लेकर लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स ऑफर करती है. ऐसे में अब कंपनी सिर्फ 107 रुपये में अपने यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी दे रही है. जी हां, सिर्फ 107 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ कॉलिंग और डेटा दोनों का फायदा मिलेगा. ऐसे में अगर आप भी BSNL यूजर हैं और इस प्लान को रिचार्ज कर अपने पैसे बचाने चाहते हैं, तो यहां जानिए इस प्लान के बारे में डिटेल्स में.

BSNL का 107 रुपये वाला प्लान

BSNL के पोर्टफोलियो में कई सारे सस्ते रिचार्ज प्लान्स लिस्टेड हैं. जिसमें अब 107 रुपये वाला प्लान भी शामिल हो गया है. BSNL सिर्फ 107 रुपये में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है. साथ ही इस प्लान में यूजर्स को कॉलिंग और डेटा का भी फायदा मिल रहा है. हालांकि, इस में थोड़ा ट्विस्ट है. इस प्लान में यूजर्स को कंपनी सिर्फ 200 मिनट का ही फ्री कॉलिंग बेनिफिट दे रही है. यानी की यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर 28 दिनों तक सिर्फ 200 मिनट ही फ्री बात कर सकते हैं. 200 मिनट फ्री टॉकटाइम खत्म होते ही कॉलिंग के लिए यूजर्स को एक्स्ट्रा चार्ज देने पड़ेंगे. वहीं, डेटा की बात करें तो इस प्लान में सिर्फ 3GB डेटा ही मिलेगा. जिसे यूजर्स बिना किसी कीमत के इस्तेमाल कर सकते हैं. यानी की आप चाहे तो 28 दिनों तक थोड़ा-थोड़ा डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर एक ही दिन में सारा डेटा खत्म कर सकते हैं. इसके अलावा इस प्लान में आपको फ्री SMS की सुविधा भी नहीं मिलेगी.

Image 317
Bsnl का 107 रुपये वाला प्लान

किसके लिए बेस्ट है ये प्लान?

BSNL का ये सस्ता प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जिन्हें अपना नंबर सिर्फ एक्टिव रखना है. ऐसे में महंगे रिचार्ज प्लान्स के मुकाबले बीएसएनएल का 107 रुपये वाला प्लान ज्यादा अच्छा है.

BSNL के 107 रुपये वाले प्लान में क्या अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है

नहीं, बीएसएनएल के 107 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा नहीं मिलता. इस प्लान में यूजर्स को सिर्फ 200 मिनट फ्री कॉलिंग दी जाती है. जिसे यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर बात करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्या 107 रुपये वाले BSNL प्लान में SMS की सुविधा मिलती है?

नहीं, इस प्लान में फ्री SMS बेनिफिट्स शामिल नहीं हैं. हालांकि, अगर आपको SMS की जरूरत है, तो इसके लिए आप अलग से पैक खरीद सकते हैं.

क्या इस प्लान में डेटा भी मिलेगा?

हां, इस प्लान में डेटा भी मिलेगा. लेकिन इस प्लान में डेली डेटा की जगह सिर्फ 3GB डेटा ही मिलेगा.

BSNL का सीनियर सिटीजन्स को बड़ा तोहफा! पेश किया सालभर चलने वाला ‘सम्मान प्लान’, मिलेंगे ढेरों फायदे

BSNL यूजर्स की मौज, 225 रुपये में मिल रहा डेली 2.5GB डेटा, साथ में 30 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा

Previous article Giridih News :डीसी ने की जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
Next article Seraikela Kharsawan News : सरदार वल्लभभाई पटेल ने पूरे राष्ट्र को एकसूत्र में पिरोने का कार्य किया
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel