[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology ₹1 में चाहिए नया SIM और डेली डेटा? BSNL का ये ऑफर जल्द हो रहा खत्म

₹1 में चाहिए नया SIM और डेली डेटा? BSNL का ये ऑफर जल्द हो रहा खत्म

0
₹1 में चाहिए नया SIM और डेली डेटा? BSNL का ये ऑफर जल्द हो रहा खत्म
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान

अगर आप सिर्फ ₹1 में नया SIM लेने का मौका मिस नहीं करना चाहते, तो अब समय बहुत कम बचा है. क्योंकि, कंपनी का Freedom Plan जल्द ही खत्म होने वाला है और इसकी डेडलाइन तेजी से करीब आ रही है. ऐसे में जो लोग सस्ते में नया नंबर लेना या BSNL की सर्विस ट्राई करना चाहते हैं, उनके लिए यह आखिरी मौका साबित हो सकता है. हालांकि ध्यान रखें, बीएसएनएल का ये ऑफर सिर्फ नये ग्राहकों के लिए है.

₹1 में मिल रहा नया BSNL SIM

BSNL इस ऑफर के तहत सिर्फ ₹1 में नया SIM दे रहा है, जो खासतौर पर नये यूजर्स के लिए लाया गया है. यानी अगर आपने पहले BSNL सर्विस का इस्तेमाल नहीं किया है, तो आप इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं. यह उन लोगों के लिए भी बढ़िया ऑप्शन है, जो सेकेंडरी नंबर लेना चाहते हैं या कम खर्च में कनेक्टिविटी चाहते हैं.

क्या मिलते हैं फायदे?

इस Freedom Plan में यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, जो SIM एक्टिवेशन के दिन से शुरू होती है. साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और हर दिन 2GB डेटा का फायदा भी 30 दिनों तक मिलेगा. यानी नये सिम के साथ एक महीने तक कॉलिंग, इंटरनेट और मैसेजिंग सबकुछ एक रुपये में मिलेगा.

ऑफर की डेडलाइन

यह ऑफर लिमिटेड टाइम तक के लिए ही है और 30 अप्रैल 2026 के बाद बंद हो जाएगा. इसलिए अगर आप इसे लेना चाहते हैं, तो देरी करना नुकसान का सौदा हो सकता है.

कैसे उठा सकते हैं ऑफर का फायदा?

इस प्लान का फायदा उठाने के लिए आपको नजदीकी BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर (CSC) या ऑथराइज्ड स्टोर पर जाना होगा. वहां KYC प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको नया SIM मिलेगा, जिसमें यह प्लान पहले से एक्टिव होगा. SIM एक्टिव होते ही आप कॉलिंग, डेटा और SMS का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं.

ध्यान रहे, यह ऑफर सिर्फ ऑफलाइन उपलब्ध है, इसे ऑनलाइन नहीं लिया जा सकता.

यह भी पढ़ें: 600 रुपये से कम में रोज 3GB डेटा और फ्री टीवी, BSNL का शानदार ऑफर

Previous article पंजाब की जीत के बाद प्रीति जिंटा ने क्यों मारा ओपनर प्रियांश आर्य को पंच?
Next article हर नई दुल्हन के बक्से में होनी चाहिए ये 5 चूड़ियां, जो हाथों को दे परफेक्ट लुक 
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel