[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology BSNL 5G को मिला नया नाम, हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस होगी Quantum 5G, बढ़ेगी Jio-Airtel की टेंशन

BSNL 5G को मिला नया नाम, हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस होगी Quantum 5G, बढ़ेगी Jio-Airtel की टेंशन

0
BSNL 5G को मिला नया नाम, हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस होगी Quantum 5G, बढ़ेगी Jio-Airtel की टेंशन
BSNL Plan

BSNL 5G: देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपनी 5G सेवा की लॉन्चिंग की तैयारी पूरी कर ली है. कंपनी ने अपनी 5G सर्विस के आधिकारिक नाम की घोषणा भी कर दी है. हाल ही में BSNL ने सोशल मीडिया पर यूजर्स से नए 5G सेवा के नाम सुझाने का आग्रह किया था. अब कंपनी ने यह एलान कर दिया है कि उसकी 5G सेवा का नाम Q-5G यानी Quantum 5G होगा.

यह एलान BSNL इंडिया ने अपने एक्स (X) हैंडल के जरिए किया है. BSNL ने अपने लाखों यूजर्स का आभार जताया. BSNL ने पोस्ट में जानकारी दी कि उन्होंने BSNL Q-5G (Quantum 5G) को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है.

स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल 

देशी तकनीक पर भरोसे के साथ यह पहल आगे बढ़ रही है. मई 2023 में बीएसएनएल ने टेलीकॉम उपकरणों की स्थापना के लिए Ericsson को कॉन्ट्रैक्ट दिया था जबकि मोबाइल टावरों की इंस्टॉलेशन का जिम्मा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और तेजस नेटवर्क्स को सौंपा था. सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने इन नए 4G मोबाइल टावरों के रखरखाव के लिए अगले 10 वर्षों में 13,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG सीरीज देखने का Jio ने कर दिया जुगाड़, इन रिचार्ज प्लान्स में मिलेगा फ्री JioHotstar

BSNL 5G की कितनी होगी कीमत?

इस बीच, बीएसएनएल ने भारत के कुछ चुनिंदा सर्किलों में Quantum 5G FWA सेवा की शुरुआत की है. बीएसएनएल का दावा है कि यह देश की पहली ऐसी 5G FWA सेवा है जिसमें न सिम की जरूरत है और न ही तारों की. टेलीकॉम ऑपरेटर के अनुसार, Quantum 5G FWA सेवा केवल हाई स्पीड डेटा उपलब्ध कराएगी. भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹999 प्रति माह रखी गई है.

1 लाख और नए 4G टावर लगाए जाएंगे 

केंद्रीय संचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने हाल ही में घोषणा की है कि बीएसएनएल देशभर में कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से अपने दूसरे चरण के तहत 1 लाख नए 4G मोबाइल टावर स्थापित करने की योजना बना रहा है. फिलहाल दूरसंचार विभाग (DoT) इस योजना के अगले चरण की शुरुआत के लिए केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार कर रहा है.

यह भी पढ़ें: BSNL का ये प्लान है बेस्ट! 80 दिनों की वैलिडिटी, साथ में डेली 2GB डेटा भी, कीमत बस इतनी…

Previous article Monsoon Dress Idea: मानसून में लगाए फैशन का तड़का, लोग जरूर पूछेंगे स्टाइलिंग टिप्स 
Next article Hair Care Tips: कलर्ड हेयर का ग्लैमरस लुक बनाए रखें, इन तरीकों से करें बालों की केयर
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel