[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology BSNL ने चुपचाप घटाई ₹99 वाले प्लान की वैलिडिटी, अब यूजर्स को मिलेंगे सिर्फ कुछ ही दिन के बेनिफिट्स

BSNL ने चुपचाप घटाई ₹99 वाले प्लान की वैलिडिटी, अब यूजर्स को मिलेंगे सिर्फ कुछ ही दिन के बेनिफिट्स

0
BSNL ने चुपचाप घटाई ₹99 वाले प्लान की वैलिडिटी, अब यूजर्स को मिलेंगे सिर्फ कुछ ही दिन के बेनिफिट्स
BSNL ने 99 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी घटाई

BSNL rs 99 plan details: देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने 99 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी घटा दी है. ये 99 रुपये वाला प्लान यूजर्स के लिए सबसे सस्ता और किफायती प्लान माना जाता है. BSNL इस प्लान में लगातार बदलाव करता रहा है. अब कंपनी ने इस प्लान के फायदे फिर से कम कर दिए हैं. पिछले साल तक इस प्लान में 18 दिन की सेवा वैधता मिलती थी, लेकिन अब इसकी वैधता काफी कम कर दी गई है.

खास बात यह है कि BSNL इन बदलावों की आधिकारिक घोषणा नहीं करता, ये सब कंपनी चुपचाप करती है. आइए देखते हैं अब इस प्लान में क्या फायदे हैं और पहले इसमें क्या बदलाव किए गए हैं.

BSNL का अपडेटेड ₹99 वाला प्लान 

BSNL का ₹99 वाला प्लान अब 14 दिन की वैधता के साथ आता है. इसमें आपको 50MB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. 50MB डेटा इस्तेमाल करने के बाद स्पीड 40 Kbps हो जाती है. इस प्लान का डेली खर्च अब ₹7.07 हो गया है.

कुछ दिन पहले तक ये वैधता 15 दिन की थी, और पिछले साल तक ये 18 दिन थी. कंपनी ये बदलाव इस लिए कर रही है ताकि अपनी कमाई और प्रति यूजर औसत राजस्व (ARPU) बढ़ा सके. साथ ही, BSNL अब 4G सेवा भी यूजर्स के लिए ला रही है. कंपनी ने जो 1 लाख साइट्स का ऐलान किया था, उनमें से लगभग सभी जगह 4G नेटवर्क अब लाइव है.

बीएसएनएल का 99 रुपये वाला प्लान अभी भी इंडस्ट्री के सबसे सस्ते में से एक है और यूजर्स को बिना ज्यादा पैसे खर्च किए अपना सिम थोड़े समय के लिए एक्टिव रखने का तरीका देता है.

BSNL के ₹107 वाले प्लान में भी हुए बदलाव 

BSNL का ₹107 वाला प्रीपेड प्लान पहले 200 मिनट की कॉलिंग और अनलिमिटेड डेटा (3GB के बाद स्पीड 40 Kbps हो जाती थी) के साथ 28 दिन की वैलिडिटी देता था. अब इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन से घटाकर 22 दिन कर दी गई है. पहले यह प्लान 35 दिन की वैलिडिटी के साथ आता था, फिर इसे 30 दिन किया गया, उसके बाद 28 दिन, और अब सिर्फ 22 दिन रह गई है.

यह भी पढ़ें: Vi यूजर्स की मौज, आ गया नया सस्ता कॉलिंग प्लान, अब 84 दिनों तक बातें होंगी Non-Stop

Previous article गर्भवती पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, पति गिरफ्तार
Next article सब्जी लाने को लेकर हुए विवाद में महिला ने लगायी फांसी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel