[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology BSNL Plan: IF-TV से लेकर VPN तक, नये प्लान से निजी कंपनियों के छक्के छुड़ाएगी बीएसएनएल

BSNL Plan: IF-TV से लेकर VPN तक, नये प्लान से निजी कंपनियों के छक्के छुड़ाएगी बीएसएनएल

0
BSNL Plan: IF-TV से लेकर VPN तक, नये प्लान से निजी कंपनियों के छक्के छुड़ाएगी बीएसएनएल
BSNL Plan

BSNL Plan: भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने देश के दूर-दराज क्षेत्रों तक संचार सेवा पहुंचाने में अपनी भूमिका को और मजबूत करने के लिए बड़ी स्ट्रैटेजी तैयार की है. केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में हुई उच्च-स्तरीय बैठक में बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधकों के साथ परिचालन प्रगति, क्षेत्रीय चुनौतियों और सेवा वितरण पर चर्चा की गई.

बैठक में बीएसएनएल को एक यूजर-सेंट्रिक सर्विस प्रोवाइडर के रूप में पुनः स्थापित करने, राजस्व वृद्धि सुनिश्चित करने और संगठनात्मक आधुनिकीकरण को गति देने पर जोर दिया गया. कंपनी अब ग्रामीण, शहरी, उद्यम और खुदरा क्षेत्रों में ग्राहकों को फिर से जोड़ने की मुहिम शुरू करेगी.

सेवा सुधार और तकनीकी विस्तार

ग्राहक सेवा प्राथमिकता: सक्रिय ग्राहक जुड़ाव, त्वरित शिकायत निवारण और सेवा गुणवत्ता में सुधार

नेटवर्क प्रदर्शन: मोबाइल नेटवर्क और फाइबर-टू-द-होम (FTTH) सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार.

टेक्नोलॉजी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नयी सेवाओं पर नजर

4G नेटवर्क का विस्तार: बीएसएनएल देश भर में तेज और विश्वसनीय 4G इंटरनेट सेवा पहुंचाने के लिए अपने नेटवर्क को आधुनिक बना रहा है.

बीआईटीवी और आईएफटीवी प्लैटफॉर्म की शुरुआत: मोबाइल और फाइबर ग्राहकों को बेहतर इंफोटेनमेंट अनुभव देने के लिए बीएसएनएल इन उन्नत टीवी स्ट्रीमिंग सेवाओं को लॉन्च करेगा.

राष्ट्रीय वाई-फाई रोमिंग सेवा: बीएसएनएल उपभोक्ताओं को पूरे भारत में किसी भी स्थान पर एक ही लॉगिन से वाई-फाई उपयोग की सुविधा देगा.

वीपीएन समाधान और लीज्ड लाइन सेवाएं: व्यावसायिक और सरकारी ग्राहकों के लिए सुरक्षित, हाई-स्पीड और समर्पित इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध करायी जाएंगी.

सीएनपीएन परियोजनाएं (निजी नेटवर्क पहल): मिशन-महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्च विश्वसनीयता वाली निजी नेटवर्क सुविधा देने की योजना है.

ताकि यूजर्स को मिलें बेहतर और सस्ती सेवाएं

बीएसएनएल की यह रणनीति न केवल निजी कंपनियों को प्रतिस्पर्धा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि उपभोक्ताओं को बेहतर और सस्ती सेवाएं प्रदान करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण है. आने वाले समय में बीएसएनएल की सेवाओं में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

₹6 डेली खर्च पर ये कंपनी दे रही 80 दिनों की वैलिडिटी, साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा भी, जल्दी चेक करें

Jio-Airtel की तरह BSNL ने भी चली अपनी चाल, इस सस्ते प्रीपेड प्लान में कर दिया बड़ा बदलाव

Previous article Travel And Leisure Survey 2025: गर्व की बात! भारत के इस शहर ने जीता ‘बेस्ट सिटी इन द वर्ल्ड’ का खिताब
Next article 317 करोड़ की लागत से बिहार के पांच जिलों में बनेंगे डेयरी प्लांट, मंत्रीमंडल की बैठक में स्वीकृत हुआ प्रस्ताव
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel