[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology BSNL लाया देशभक्ति वाला प्लान, ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में पाएं 336 दिनों की वैलिडिटी और कैशबैक भी

BSNL लाया देशभक्ति वाला प्लान, ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में पाएं 336 दिनों की वैलिडिटी और कैशबैक भी

0
BSNL लाया देशभक्ति वाला प्लान, ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में पाएं 336 दिनों की वैलिडिटी और कैशबैक भी
BSNL Recharge Plan

देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे सशस्त्र बलों की वीरता को सम्मान देने और समर्थन करने के लिए एक नया रिचार्ज प्लान पेश किया है. इस पहल के तहत, हर रिचार्ज से प्राप्त राशि का एक हिस्सा रक्षा विभाग को दान किया जाएगा. इसके अलावा, यूजर्स को इस प्लान के तहत कैशबैक का लाभ भी मिलेगा. ऐसा करके BSNL 5% का योगदान करने वाला है. इतना ही नहीं इस प्लान की खासियत यह है भी कि यूजर्स को पूरे 336 दिन की वैलिडिटी मिलती है, जो हर महीने रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति दिलाता है. आइए विस्तार से समझते है इस प्लान की पूरी जानकारी. 

BSNL का ₹1,499 वाला प्लान 

सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने सीमित समय के लिए एक खास ऑफर पेश किया है. अगर आप 1,499 रुपये वाले रिचार्ज करते हैं, तो कंपनी उस रकम का 2.5% रक्षा विभाग को दान करेगी. इसके अलावा, ग्राहकों को उनके रिचार्ज का 2.5% कैशबैक के रूप में वापस मिलेगा. यह ऑफर 30 जून तक ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगा.

यह भी पढ़ें: Jio के 84 दिनों वाले ये तीन प्लान्स दे रहे छप्पर फाड़ बेनिफिट्स, कीमत ₹1000 से भी कम

BSNL का ₹1,499 वाला प्लान के फायदे

BSNL का ₹1,499 रिचार्ज प्लान 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में यूजर्स को भारत भर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है, साथ ही फ्री नेशनल रोमिंग और डेली 100 SMS भी शामिल हैं. लगभग 11 महीने चलने वाले इस प्लान में कुल 24GB डाटा दिया जा रहा है. तय डेटा लिमिट समाप्त होने के बाद भी यूजर्स 40 kbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह प्लान उन यूजर्स के लिए एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रहा है, जो लंबी अवधि के लिए एक संपूर्ण पैक की तलाश में हैं.

यह भी पढ़ें: Jio vs Airtel: ₹500 के अंदर कौन सी कंपनी दे रही ज्यादा बेनिफिट्स, तुलना देखने के बाद ही चुनें बेस्ट प्लान

यह भी पढ़ें: BSNL के इन 3 प्लान्स ने मचाया हड़कंप, ₹300 से भी कम में मिल रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का मजा

Previous article Video : कोलंबिया के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को मारी गई 3 गोली, एक सिर पर लगी
Next article Anupama: अनुज को भूल इसके प्यार में डूबी अनुपमा, मिला नया लाइफ पार्टनर? सबके सामने उसे किया KISS, VIDEO VIRAL
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel