[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology BSNL के इस प्लान में 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा कैशबैक, ऑफर बस इस दिन तक

BSNL के इस प्लान में 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा कैशबैक, ऑफर बस इस दिन तक

0
BSNL के इस प्लान में 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा कैशबैक, ऑफर बस इस दिन तक
बीएसएनएल ब्रॉडबैंड ऑफर / AI Image

अगर आप BSNL यूजर हैं और सस्ते में साल भर के लिए रिचार्ज प्लान तलाश कर रहे हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए है. सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है. जिसमें लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा तो मिलेगा ही, लेकिन साथ में प्लान खरीदने पर यूजर्स को कैशबैक भी मिलेगा. कंपनी ने भारतीय सेना को ट्रिब्यूट देने के लिए एक खास ऑफर निकाला है. जिसमें कंपनी अपने यूजर्स को 2.5% तक का कैशबैक दे रही है. चलिए फिर जानते हैं इस प्लान के बारे में.

BSNL Q-5G के सस्ते प्लान्स देख निजी कंपनियों की हुई बोलती बंद, रिचार्ज करने से पहले जान लें कीमत

BSNL का 1499 रुपये वाला प्लान

BSNL अपने यूजर्स को 1499 रुपये में सालाना प्लान ऑफर करती है. जिसमें यूजर्स को 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है. साथ में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ-साथ डेली 100 फ्री SMS का फायदा भी दिया जा रहा है. वहीं, डेटा कि बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को टोटल 24GB डेटा ही दिया जा रहा है.

वहीं, इस प्लान में मिलने वाले कैशबैक कि बात करें तो, कंपनी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक नया ऑफर लेकर आई है. इस ऑफर के तहत BSNL के ऑफिशियल साइट और सेल्फ केयर ऐप से रिचार्ज करने पर यूजर्स को 2.5% तक का कैशबैक दिया जा रहा है. वहीं, 2.5% भारतीय सेना को दिया जाएगा. इस ऑफर को पाने का आखिरी दिन 30 जून तक है.

यह भी पढ़ें: BSNL ने कर दी निजी कंपनियों की हवा टाइट, लाया साल भर वाला सस्ता प्लान, मिलेगा 600GB डेटा

एंटरटेनमेंट की कमी नहीं होने देगा Jio का यह धांसू प्लान, 90 दिनों तक मिलेगा फ्री JioHotstar

Previous article श्रावणी मेला : श्रद्धालुओं की सुरक्षा में 20 अस्थायी थाना व 13 पार्किंग स्थल रहेगा सक्रिय
Next article पेलोल पुल के क्षतिग्रस्त होने से यातायात प्रभावित
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel